Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2775817
Zee SalaamIndian MuslimAligarh Mob Lynching: गोरक्षक PM मोदी का नहीं चाहते हैं भला, पसमंदा मुसलमानों ने किया ये बड़ा ऐलान

Aligarh Mob Lynching: गोरक्षक PM मोदी का नहीं चाहते हैं भला, पसमंदा मुसलमानों ने किया ये बड़ा ऐलान

Pasmanda Muslim on Aligarh Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 मई को गौरक्षकों ने चार मुसलमान मीट कारोबारियों की मॉब लिंचिंग की कोशिश की. इस घटना से पसमंदा मुसलमान काफी नाराज है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही सरकार को चेतावनी दी है.

Aligarh Mob Lynching: गोरक्षक PM मोदी का नहीं चाहते हैं भला, पसमंदा मुसलमानों ने किया ये बड़ा ऐलान

Pasmanda Muslim on Aligarh Mob Lynching: पीएम नरेंद्र मोदी पसमंदा मुस्लिम को लुभाने के लिए कई स्कीम लाने की बात कहते हैं और बीजेपी ने इस बार ईद में इसका मिसाल भी पेश किया और बीजेपी ने पसमंदा मुसलमानों को अपनी तरफ रिझाने के लिए ईद के मौके पर सौगाते मोदी किट बांटा.  वहीं, दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोग जो अमूमन बीजेपी समर्थक माने जाते हैं वो पीएम मोदी के इस मिशन पर पानी फेरने की योजना बना रहे हैं और गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों की आए दिन मॉब लिंचिंग की कोशिश कर रहे हैं. इन घटनाओं से आहत होकर आज पसमंदा समाज ने हिंदू संगठनों के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अलहदादपुर में 25 मई को गौरक्षकों ने चार मुसलमान मीट कारोबारियों की मॉब लिंचिंग की कोशिश की. इस घटना के बाद पूरे देश की सियासत गरमा गई है. मुस्लिम समुदाय में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है. लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबिक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और पुलिस की छापेमारी जारी है.

पसमंदा मुसलमान अलीगढ़ मॉब लिंचिंग से चिंतित
इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी आज लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने भी घटना की कड़ी निंदा की और सरकार से मांग की कि जब रिपोर्ट आ गई है और रिपोर्ट में गौमांस नहीं पाया गया है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पसमांदा मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

कुरैशी समाज क्यों है इस घटना से परेशान
वहीं, इस घटना को लेकर कुरैशी समाज के लोगों में भी काफी आक्रोश है. कुरैशी समाज के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शादाब कुरैशी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार लगातार कुरैशी समाज का उत्पीड़न कर रही है. जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, कुरैशी समाज के लोगों के काम बंद हो गए हैं और बेरोजगार परेशान हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news