Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam2751742
Zee SalaamPhotosभारत-पाक तनाव के बीच फलक नाज़ ने बॉलीवुड के मुस्लिम कलाकारों के चुप्पी पर उठाए सवाल
photoDetails0hindi

भारत-पाक तनाव के बीच फलक नाज़ ने बॉलीवुड के मुस्लिम कलाकारों के चुप्पी पर उठाए सवाल

भारत-पाक के बढ़ते तनाव के बीच फलक खान ने कल यानी कि 9 मई को एक वीडियों शेयर किया हैं, इस वीडियों में एक्ट्रेस ने अफसोस जाहिस करते हुए उन बॉलीवुड के उन मुस्लिम कलाकारों से सवाल किया हैं, जिन्होंने अभी तक हिन्दुस्तान के सपोर्ट और ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की हैं.

मौजूदा हालात पर फलक नाज हुई भावुक

1/7
 मौजूदा हालात पर फलक नाज हुई भावुक

फलक नाज़ बॉलीवुड की एक्ट्रेस है, जिन्होंने फिल्म छोटे नवाब और कई टीवी सीरियल में काम किया हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियों पोस्ट कर इंडिया-पाकिस्तान के तनाव पर बात की और बॉलीवुड के मुस्लिम कलाकारों से सवाल किया हैं.

बॉलीवुड के मुस्लिम एक्टर्स से किया सवाल

2/7
बॉलीवुड के मुस्लिम एक्टर्स से किया सवाल

एक्ट्रेस ने वीडियों शेयर कर बॉलीवुड के उन मुस्लिम कलाकारों से सवाल किया हैं, जिन्होंने अभी तक भारत-पाक के बीत तनाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात पर अफसोस और गुस्सा भी जाहिर किया हैं. एक्ट्रेस ने वीडियों में कहा, "मुझे अफसोस और गुस्सा हैं, उन मुस्लिम एक्टर्स और फेलो पर जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं."

 

शायद फॉलोवर्स कम होने का डर- फलक नाज

3/7
शायद फॉलोवर्स कम होने का डर- फलक नाज

एक्ट्रेस ने वीडियों में बताया कि शायद यह लोग इसलिए कुछ नहीं कह रहे हैं, क्योंकि इनको डर है कि इनके जो पाकिस्तानी फैंस हैं , वह इन्हें अनफॉलो न कर दें, जबकि देश एक तनावपूर्ण हालात का सामना कर रहा है.

 

अब समझ आ रहा है, हिन्दू भाई-बहन हम पर भरोसा क्यों नहीं करते

4/7
अब समझ आ रहा है, हिन्दू भाई-बहन हम पर भरोसा क्यों नहीं करते

वीडियों में एक्ट्रेस ने कहा, "अब मुझे समझ आ रहा हैं कि हमारे देश के हिन्दू भाई-बहन हम पर भरोसा क्यों नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि जब ऐसे हालात आते हैं, तो इंडस्ट्री में मेरे कथित कुछ मुस्लिम भाई-बहन चुप रहना पसंद करते हैं. मुझे बाकी लोगों के बारे में नहीं पता, लेकिन ख़ास तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में, वे ऐसे समय में कुछ नहीं बोलते हैं."

सपोर्ट कर विश्नास दिलाना होगा

5/7
सपोर्ट कर विश्नास दिलाना होगा

एक्ट्रेस को लगता है कि ऐसे तनावपूर्ण माहौल में अपने देश को सपोर्ट कर, हमें अपने हिन्दू भाई-बहन को विश्वास दिलाना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको उन्हें खुद पर विश्वास दिलाना होगा. आपको उनका विश्वास जीतना होगा और शायद यही वजह है कि वे हमारी कम्युनिटी पर भरोसा नहीं करते. यह मुझे बहुत दुखी करता है." 

मुसलमान का पहला कर्तव्य मुल्क से मोहब्बत है

6/7
मुसलमान का पहला कर्तव्य मुल्क से मोहब्बत है

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि "आप मुसलमान होने पर बहुत सारे नारे लगाते हैं, दावा करते हैं कि हमसे बड़ा कोई नहीं हैं, लेकिन एक मुसलमान के तौर पर, यह कहा जाता हैं कि सबसे पहले आपको अपने मुल्क से प्यार करना चाहिए और उसके बाद ही आपको बाकी सब के बारे में सोचना चाहिए. तो, वह प्यार कहाँ है.. वह जुनून कहाँ है."

पाक एक्टर से सीखने की दी नसीहत

7/7
 पाक एक्टर से सीखने की दी नसीहत

इसके साथ ही आखिर में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कलाकारों को पाकिस्तान के कलाकारों से देश-प्रेम सीखने की नसीहत भी दी हैं. उन्होंने कहा, " अगर पाकिस्तान के लोगों के तरफ इतने जुनूनी हैं, तो मैं आपको बता दूँ, पाकिस्तानी एक्टर से सीखिए, जो फेमस एक्टर है, जिन्होंने भारत में बड़े पैमाने पर काम किया है, बहुत नाम कमाया है और उनके बहुत से फैंस भी हैं, लेकिन अभी भी वह अपने देश पाकिस्तान को सपोर्ट करते हैं. आप ऐसा क्यों नहीं करते?”