Adnan Sami Birthday: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने 230 किलो से 75 किलो तक वजन कम कर जिंदगी में जीत हासिल की. पाकिस्तानी मूल के अदनान ने 15 अगस्त को अपना 54वां जन्मदिन मनाया और 2016 में भारतीय नागरिकता ली.
1/9Adnan Sami Birthday News: बॉलीवुड के सिंगर्स ने अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी. उन्हीं में से एक हैं अदनान सामी. पाकिस्तानी मूल के भारतीय सिंगर ने अदनान सामी के कई गाने आज भी फैंस के जुबान पर चढ़े रहते हैं. भारतीय संगीत जगत के चमकते सितारे और 'कभी तो नजर मिलाओ, तेरा चेहरा, लिफ्ट करा दे जैसे सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर अदनान सामी का 15 अगस्त को 54वां जन्मदिन है.
2/9अदनान सामी का शुमार बॉलीवुड के टॉप फेमस सिंगर में होता है, उनकी मखमली आवाज और संगीत की काबिलियत ने उन्हें बॉलीवुड में खास मुकाम दिलाया है, लेकिन उनकी जिंदगी का संघर्ष और 230 किलो से 75 किलो तक वजन घटाने का जज्बा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यह है एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसने हार नहीं मानी और अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से मौत को मात दी.
3/9साल 2006 में अदनान सामी का वजन लगभग 230 किलो था. तब डॉक्टर ने उनके पिता के सामने एक कड़ा सच रखा कि अगर अदनान अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदलेंगे तो छह महीने के भीतर उनकी मौत हो सकती है. यह सुनकर अदनान काफी हिल गए, लेकिन उस वक्त उन्होंने अपने गुस्से में एक बेकरी जाकर खूब खाना खाया. फिर, उनके पिता की आंखों में आंसू देखकर अदनान का दिल पसीज गया. उनके पिता ने कहा, "मैं तुम्हें दफनाना नहीं चाहता, तुम मुझे दफनाना." यह शब्द अदनान की जिंदगी में बड़ा मोड़ लेकर आए.
4/9अदनान ने अपनी सेहत सुधारने का फैसला किया और ह्यूस्टन में एक न्यूट्रिशनिस्ट की मदद से अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल डाला. उन्होंने चीनी, ब्रेड, चावल, तेल और शराब जैसी चीजों को छोड़ दिया. उनकी डाइट में हाई-प्रोटीन, लो-कार्ब वाले खाद्य पदार्थ जैसे सलाद, मछली, उबली दाल और बिना मक्खन वाले पॉपकॉर्न शामिल हो गए.
5/9इतना ही नहीं अदनान ने अपना वजन कम करने और अपने आप को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम भी शुरू कर दिया. ट्रेडमिल, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से उन्होंने 16 महीनों में 230 किलो से घटकर 75 किलो तक वजन कम किया. अदनान कहते हैं, "वजन कम करना 70 फीसदी मानसिक और 30 फीसदी शारीरिक चुनौती है."
6/9अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था. उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी थे, जबकि उनकी मां नौरीन खान कश्मीरी मूल की थीं. अदनान ने तीन बार शादी की है. पहली पत्नी जेबा बख्तियार से उनका बेटा अजान है. दूसरी शादी सबा गलादरी से की. इसके बाद अदनना ने तीसरी शादी रोया फरयाबी की है, जिनसे उनकी बेटी मदीना है.
7/9लंदन में जन्में पाकिस्तान के रहने वाले अदनान सामी को भारत से खास लगावा था. उनका दिल हमेशा भारत में बसा रहा. अदनान ने साल 2016 में भारतीय नागरिकता ली. उनके इस फैसले से भूचाल आ गया और पाकिस्तान में उनकी खूब आलोचना हुई, लेकिन भारत के लोगों ने उन्हें हाथों- हाथ अपनाया.
8/9अदनान ने 1986 में अपना पहला एल्बम 'द वन एंड ओनली' रिलीज किया, जिसमें तबलावादक जाकिर हुसैन भी थे. 1997 में आशा भोसले के साथ 'कभी तो नजर मिलाओ' गाने से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली. उनके गानों 'लिफ्ट करा दे, तेरा चेहरा, ऑलवेज योर्स के जरिये उन्होंने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया.
9/9पंडित शिवकुमार शर्मा से शास्त्रीय संगीत सीखने के साथ-साथ अदनान पियानो में भी माहिर हैं. साल 2020 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा. अदनान सामी की ये कहानी न सिर्फ उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि दृढ़ संकल्प और हिम्मत की मिसाल भी है, जो आज हर इंसान के लिए प्रेरणा बनती है.