भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव का असर दोनों देशों के कलाकारों पर भी पड़ा है. हिना खान को पाकिस्तानी फैंस ने गालियां और धमकियां देकर अनफॉलो कर रहे हैं, जिसके बाद हिना खान ने एक पोस्ट कर उनको मुहतोड़ जवाब दिया है. जानें क्या है पूरा मामला..
)
हिना खान बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक है. इन दिनों एक्ट्रेस को पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. साथ ही पाक फ्लोवर्स ने हिना खान को अनफॉलो भी कर दिया है.
)
भारत-पाक के तनावपूर्ण हालात के बीच पाक फैंस हिना खान को गालियां और धमकियां देकर अनफॉलो कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर पाक फैंस को मुहतोड़ जवाब दिया है.
)
एक्ट्रेस ने स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी सरहद पार के लोगों से भी सिर्फ प्यार ही किया है. ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने पर मुझे आप में से कई लोगों ने गाली दी, कोसा, और कई लोगों ने अनफॉलो कर दिया है. साथ ही कई लोग अनफॉलो करने की धमकी भी दे रहे हैं. इस धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और गलत शब्द भी हैं, जो केवल नफरत को दिखाते हैं. आपके ये शब्द मेरी बीमारी, परिवार और मेरे धर्म के लिए भी हैं."
)
इस स्टोरी के जरिए एक्ट्रेस ने साफ जाहिर किया है कि वह अपने देश हिन्दुस्तान के साथ है और साथ ही पाक फैंस से यह भी कहा है, "मैं आपसे अपने देश भारत को स्पोर्ट करने और मौके की बारीकियों को समझने की उम्मीद भी नहीं करती हूं. मैं बस आपसे इंसानियत दिखाने और सही व्यवहार करने की उम्मीद करती हूं."
)
एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैं भारतीय न होती, तो शायद कुछ भी न होती, मगर मैं हमेशा सबसे पहले भारतीय रहूंगी. एक्ट्रेस ने लिखा, " आप लोग मुझे अनफॉलो कर सकते हैं, मुझे इस बात की परवाह नहीं है. मैंने आप में से किसी को अपशब्द नहीं कहा, सिर्फ अपने देश को स्पोर्ट किया है."
)
हिना खान का मानना है कि हमारा व्यवहार और हमारे अल्फाज ही हमारी सोच को दर्शाते हैं. एक्ट्रेस ने लिखा,""आप जो कहते हैं, वह आपकी सोच को दर्शाता है. मुश्किल वक्त में आप कैसे काम करते हैं, यह एक इंसान के रूप में आपके व्यक्तित्व की गहराई को दिखाता है."
)
स्टोरी के आखिरी में एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे इस ट्रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता है. चाहें कुछ भी हो एक्ट्रेस अपने देश को सपोर्ट करती रहेगी और अपने देश हिन्दुस्तान के साथ खड़ी रहेंगी.
)
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत-पाक के बढ़ते तनाव को कम करने की कामना की और जो लोग गलत रास्ते पर है, उन्हें सही रास्ता दिखाने की अल्लाह से दुआ की थी. इस पोस्ट के बाद ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पाक फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़