Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam3037809
Zee SalaamPhotosपायल और मन्नारा की तस्वीरे देख भड़के हिंदू संगठन, इन मुस्लिम धार्मिक जगहों का किया था दौरा
photoDetails0hindi

पायल और मन्नारा की तस्वीरे देख भड़के हिंदू संगठन, इन मुस्लिम धार्मिक जगहों का किया था दौरा

Hindu Groups Threaten Mannara Chopra and Payal Panchal: पायल पंचाल और मन्नारा चोपड़ा जैसी हस्तियों ने धार्मिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने की कोशिश की है. पायल ने हाजी अली दरगाह और मन्नारा ने बहरीन की भव्य मस्जिद की तस्वीरें शेयर कीं. इस तस्वीरों को देखकर हिंदूवादी संगठनों भड़क गए और उनके सोशल मीडिया पोस्ट गालियों और आपत्तिजनक कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई. 

 

1/7

भारत के कई राज्यों में इन दिनों अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को दीवाली, होली, दुर्गा पूजा जैसे कई त्योहारों पर हिंदूवादी संगठनों के जरिये बॉयकाट किया जा रहा है. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की यह साजिश अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रही है. हालांकि, हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के बीच कई ऐसे लोग सामने आगे आए, जिन्होंने से गंगा जमुनी तहजीब और सामजिक एकता पर जोर दिया.

2/7

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल पंचाल ने दक्षिणपंथियों की समाज को बांटने और मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर जाने को लेकर लगाई गई बंदिशों को दरकिनार कर एक शानदार मिसाल पेश की. पायल पंचाल बीते दिनों मशहूर हाजी अली के दरगाह पर जियारत के लिए पहुंची. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की.

3/7

पायल की हाजी अली दरगाह पर जाने की तस्वीरों को देखकर दक्षिणपंथी और हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए. हालांकि, बड़ी संख्या ऐसे लोग भी जो उनकी तारीफ कर रहे हैं. इसके उलट हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भद्दी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, पायल के दरगाह जाने पर नाराजगी का इजहार कर रहे हैं. हिंदूवादी संगठनों के विरोध को लेकर पायल पंचाल का कोई ऑफिशियल पोस्ट या बयान सामने नहीं आया है. 

 

4/7

हाजी अली दरगाह की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पायल पंचाल ने कैप्शन में लिखा, "मुंबई की भीड़ में एक जगह ऐसी, जहां दिल को शांति मिलती है." हफ्ते भर पहले पोस्ट की इस तस्वीर को अब तक 1 लाख 61 हजार 858 लोगों ने लाइक किया, जबकि हजारों लोगों ने कॉमेंट किया है. वहीं, हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने दुआ मांगने की तस्वीर देखकर पायल का बॉयकॉट करने और उनको अनफॉलो करने का अभियान छेड़ दिया.

5/7

बता दें, पायल पंचाल को प्यार से पिहू भी कहा जाता है. वह एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वे मुख्य रूप से कॉमेडी, लिप-सिंक वीडियोज, फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. 25 वर्षीय पायल ने 2016 में सोशल मीडिया पर कदम रखा. टिकटॉक पर उनके कॉमेडी वीडियोज को काफी प्यार मिला, लेकिन 2020 में टिकटॉक बैन होने के बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी पकड़ मजबूत की. आज उनके इंस्टाग्राम पर 29 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे मशहूर फैशन ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन करती हैं.

 

6/7

पायल से पहले मशहूर एक्ट्रसे मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहरीन के अल फतेह ग्रैंड मस्जिद की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी. मन्नारा ने हरे रंग के अबाया में पोज देते हुए इन तस्वीरों को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा,'God is one and God is everywhere.' उनके इस खूबसूरत को संदेश की हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब से जोड़कर देखा रहा था.

7/7

यह पोस्ट 2 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई और इसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया. हालांकि, इस पोस्ट के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों ने मन्नारा की तस्वीर पर आपत्ति जताई. इन संगठनों का कहना था कि इस तरह की तस्वीरों से हिंदू समुदाय की लड़कियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और वह भी मस्जिद, मुस्लिम संस्कृति से इंफ्लुएंस होंगी.