Punjab flood News: पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इसकी वजह से 23 जिले प्रभावित हुए हैं और 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग ज़िलों से 19,597 लोगों को निकाल लिया गया है और कई जगहों पर अभी बचाव अभियान जारी है. लेकिन, इस बीच मुस्लिम समुदाय सामने आया है, जिसने हजारों लोगों की मदद करने के लिए चंदा और राशन इकट्ठा किया है. हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है.
1/8पंजाब में आई बाढ़ ने कई ज़िलों को तबाह कर दिया है. इस बाढ़ में जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है.
2/8हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और उनकी ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. सोशळ मीडिया पर वायरल तस्वीरों में हालात भयावह दिखाई दे रहे हैं.
3/8बाढ़ पीड़ित अब एक समय के भोजन पर भी निर्भर हो गए हैं. खाना सरकार या फिर एनजीओज़ के जरिए पहुंचाया जा रहा है.
4/8अब हरियाणा के यमुनानगर ज़िले के कई गांवों के मुस्लिम समुदाय ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. उनका कहना है कि इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता है.
5/8लोगों ने मस्जिद में ऐलान करके बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा और सामान इकट्ठा किया है.
6/8लाखों रुपये नकद और कई क्विंटल खाद्य सामग्री जमा की गई है. ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके.
7/8यह सारी मदद अंबाला ज़िले के नारायणगढ़ स्थित मदरसे में पहुंचाई जाएगी, जहां से इसे पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजा जाएगा
8/8मुस्लिम समुदाय के जरिए उठाए इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है.