जब सैफ अली खान ने गर्लफ्रेंड के लिए फिल्म को मारी थी ठोकर, डायरेक्टर ने दिया था दो ऑप्शन

Written ByZeeshan Alam
Published: Aug 16, 2025, 01:34 PM IST|Updated: Aug 16, 2025, 01:34 PM IST

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के 'छोटे नवाब' यानी सैफ अली खान का नाम सुनते ही शाही अंदाज और लाजवाब एक्टिंग की तस्वीर आंखों के सामने उभरने लगती हैं. 16 अगस्त को सैफ अली खान का 55वां जन्मदिन है. सैफ अली खान के जन्म दिन के मौके पर हम इस खबर में सैफ अली खान के फिल्मी कैरियर की पहली फिल्म से उन्हें बाहर किए जाने का किस्सा साझा करेंगे. 

 1/7

पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ ने एक इंटरव्यू में एक्टिंग करियर में आने वाले स्ट्रगल के साथ ही पहली फिल्म से बाहर किए जाने का किस्सा भी साझा किया था. एक पुराने इंटरव्यू में सैफ ने खुलासा किया था कि उनकी पहली फिल्म 'बेखुदी' (1992) से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था.

 

 2/7

फिल्म से बाहर निकालने के दौरान फिल्म डायरेक्टर ने सैफ अली खान को गर्लफ्रेंड और फिल्म के बीच किसी एक का चयन करने का अल्टीमेटम दिया था. सैफ ने माना था कि इस 'धर्मसंकट' ने उनके करियर की शुरुआत को नाटकीय बना दिया था.

 

 3/7

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि 'बेखुदी' फिल्म के डायरेक्ट ने उनसे स्पष्ट कहा था, या तो गर्लफ्रेंड छोड़ो या फिल्म छोड़ो. सैफ अली खान ने फिल्म को छोड़ दिया और गर्लफ्रेंड को चुना, यह घटना उनके करियर की शुरुआत में एक बड़े झटके की तरह थी.

 

 4/7

सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ, वह एक शाही और सिनेमाई परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, और मां शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री.

 

 5/7

सैफ ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सनावर और बाद में यूके के लॉकर पार्क स्कूल और विनचेस्टर कॉलेज में की. हालांकि, उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वह पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं रखते थे.

 6/7

सैफ का फिल्मी करियर 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से शुरू हुआ, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. इससे पहले, वह राहुल रवैल की फिल्म 'बेखुदी' में काजोल के साथ डेब्यू करने वाले थे.

 

 7/7

सैफ के अभिनय का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल 1990 के दशक में सैफ का करियर कई असफल फिल्मों जैसे 'आशिक आवारा' और 'पहचान' के साथ डगमगाई. लेकिन, 1994 में 'ये दिल्लगी' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई.