)
दिल्ली में को 17 नवंबर को मरहूम पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया गया. इस प्रोग्राम में मुल्क के दिग्गज सियासतदान शामिल हुए.
)
रिसेप्शन में हैदराबाद से के लोकसभा सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता और सीनियर वकील कपिल सिब्बल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सपा नेता धर्मेंद्र यादव, और सांसद इमरान मसूद पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.
)
उमर रेड कोट पहनकर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक आए, जहां शायर और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने उन्हें बुके देकर शुभकामनाएं दीं. ओवैसी ने भी स्टेज पर जाकर दुआ दी.
)
सपा विधायक इरफान सोलंकी अपनी पत्नी नसीम के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. वहां वे सांसद इमरान मसूद से बातचीत करते हुए मुस्कुराते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.
)
कैराना की सांसद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं. वहीं सांसद प्रिया सरोज भी शामिल हुईं, और दोनों ने साथ मिलकर तस्वीरें खिंचवाईं.
)
उमर अंसारी का निकाह 15 नवंबर को दिल्ली के अशोक लॉन में हुआ था. यहां परिवार और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे. रिसेप्शन में बिहार के मरहूम बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे और नए विधायक ओसामा शहाब भी पहुंचे.
ट्रेन्डिंग फोटोज़