Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam3087087
Zee SalaamPhotosRepublic Day 2026: मदरसों- मस्जिद से आईं खूबसूरत तस्वीरें, देशभक्ति में डूबे तालिब इल्म और उस्ताद
photoDetails0hindi

Republic Day 2026: मदरसों- मस्जिद से आईं खूबसूरत तस्वीरें, देशभक्ति में डूबे तालिब इल्म और उस्ताद

UP Madarsa Republic Day Celebration: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले के मदरसों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान मदरसा के शिक्षकों, मौलानाओं और धर्मगुरुओं ने गणतंत्र दिवस को लेकर कई बातें कही. साथ ही संविधान की रक्षा के लिए जान देने की बात कही गई. गणतंत्र दिवस मनाते हुए मदरसों से कुछ अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं.

 

1/8

UP Madarsa Republic Day Celebration: उत्तर प्रदेश के मदरसों में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गर्व से तिरंगा फहराया गया. इस दौरान मदरसे के मौलवी, मुफ्ती, मुस्लिम धर्मगुरु और इन मदरसों में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र, छात्राएं मौजूद रहे. इन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले में स्थित मदरसों से गणतंत्र दिवस मनाते हुए अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं.

2/8

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में  26 जनवरी 2026 को भव्यता के साथ 77वां गणतंत्र दिवस को मनाया गया और तिरंगा फहराया गया. लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने झंडा फहराया और मदरसे के बच्चों ने "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा" गीत गाकर गणतंत्र दिवस मनाया.

 

3/8

गंगा जमुनी तहजीब के शहर लखनऊ में आज जगह-जगह गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. यहां छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा देखने को मिला. ऐसी खूबसूरत तस्वीर लखनऊ के दारुल उलूम मदरसे से भी निकलकर आईं.

 

4/8

उत्तर प्रदेश के संभल के मदरसा अजमल उल उलूम में भी तिरंगा फहराया गया. इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि भारत का संविधान धर्मनिरपेक्ष संविधान है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज मुल्क के संविधान की रक्षा के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं.

5/8

संभल जिले के मदरसा अजमल उल उलूम के शिक्षकों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है. उन्होंने कहा कि यह पर्व न मुस्लिम समुदाय का है और न हिंदू समुदाय का बल्कि यह पर्व भारत में रहने वाले सभी समुदायों का है. 

 

6/8

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मदरसों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान मदरसों के छात्रों ने देश के संविधान, लोकतंत्र और गणतंत्र दिवस को लेकर अपनी बात रखी.

 

7/8

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला महराजगंज के मदरसों में भी 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. महराजगंज जिले की सीमा नेपाल के साथ लगती है. इस अवसर पर मदरसों के छात्र, छात्राओं के चहरे पर गणतंत्र दिवस की खुशियां दिख रही थीं. 

8/8

महराजगंज के मदरसा अल जमयतूल निजामिया के प्रिंसिपल समसुल हक ने बताया गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसे में तिरंगा झंडा फहराया गया है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मदरसों के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी, जो भी विजेता होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा.