Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां एक इसरार नाम के एक पत्रकार ने एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष पर इल्जाम लगाते हुए पत्नी के साथ जहर खा लिया.
Trending Photos
)
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत ज़िले में एक पत्रकार और उसकी पत्नी के जरिए ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. कपल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के निवासी इसरार अहमद पेशे से पत्रकार हैं. हाल ही में ठेकेदार मोइन की शिकायत पर बरखेड़ा थाना पुलिस ने इसरार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया था. पुलिस लगातार इसरार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. इसी चीज से इसरार परेशान चल रहे थे. उनका कहना था कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्यों के खिलाफ आवाज़ उठाई थी. जिसकी वजह से नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे की मिलीभगत से उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया.
मुकदमा दर्ज होने के बाद इसरार और उनकी पत्नी मिराज फरार थे. गुरुवार को दोनों ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की और इसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया.
लाइव वीडियो में इसरार अहमद ने सीधे तौर पर एसडीएम नागेंद्र पांडे और नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल को अपनी हालत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर उन्हें झूठे केस में फंसाया है. घटना के बाद दंपति की हालत बिगड़ गई और उन्हें जहानाबाद थाना क्षेत्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.