Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710295
Zee SalaamIndian Muslimवक्फ एक्ट के खिलाफ मणपुर में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट, इम्फाल में उमड़ी लोगों की भीड़

वक्फ एक्ट के खिलाफ मणपुर में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट, इम्फाल में उमड़ी लोगों की भीड़

Waqf Amendment law : वक्फ एक्ट के खिलाफ मणिपुर के इम्फाल ईस्ट और बिष्णुपुर जिलों में रैलियां निकाली गई है. वही थौबल जिले के मुस्लिम बहुल लिलोंग इलाकों में वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ हिंसक विरोध को देखते हुए सुरक्षा बलों को दंगा-निरोधक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है.

वक्फ एक्ट के खिलाफ मणपुर में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट, इम्फाल में उमड़ी लोगों की भीड़

Waqf Amendment law : वक्फ बिल 2025 के खिलाफ विपक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मणिपुर के लोगों ने भी बिल के खिलाफ रैलियां निकाली है. आधिकारियों ने बताया है कि मंगलवार को वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ मणिपुर के इम्फाल ईस्ट और बिष्णुपुर जिलों में रैलियां निकाली गई है.

बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा में प्रदर्शनकारियों ने वक्फ संशोधन एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए 4 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला है. इस विरोध मार्च में कई बुर्का पहनी महिलाएं भी शामिल हुईं है. प्रदर्शनकारियों का मानना है कि वक्फ एक्ट 2025 संविधान
का उल्लंघन करता है. 

वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद नासिर ने कहा, "वक्फ एक्ट संविधान का उल्लंघन करता है. यह अल्पसंख्यक मुसलमानों को निशाना बनाता है और एकजुट भारत की भावना को तोड़ने की साजिश है. हम इस एक्ट और सरकार की हमारे पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा करने की चाल की निंदा करते हैं. वक्फ उम्मा की संपत्ति है."

Add Zee News as a Preferred Source

पूरी तैयारी के साथ पुलिस बल तैनात 
इम्फाल ईस्ट जिले के खुमीदोक में प्रदर्शनकारियों ने ह्यूमन चैन बनाकर वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध जताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है. थौबल जिले के मुस्लिम बहुल लिलोंग इलाकों में वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ हिंसक विरोध को देखते हुए सुरक्षा बलों को दंगा-निरोधक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल ईस्ट के कई हिस्सों में भी सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है. थौबल के पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश  जारी किया, जिसके मुताबिक, "सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट जैसे दंगा-रोधी उपकरणों से लैस किया जाएगा."

इलाके में  कर्फ्यू लागू
स्थानीय विधायक अब्दुल नासिर के घर पर भी एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इतवार रात को भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष अस्कर अली के घर को आग के हवाले कर दिया गया था. लिलोंग इलाके में भीड़ ने यह हमला कथित तौर पर वक्फ संशोधन एक्ट के सपोर्ट करने के वजह से किया था.

इस हिंसा के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने लिलोंग विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 के तहत कर्फ्यू लागू कर दिया था.
असरक अली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वक्फ एक्ट का समर्थन किया था, लेकिन रविवार की घटना के बाद उन्होंने अपने बयान के लिए माफ़ी मांगी और एक्ट की निंदा की है. इम्फाल घाटी के कई हिस्सों में भी इतवार को इस एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए है.

वक्फ संशोधन एक्ट 2025
वक्फ बिल गुरुवार को लोकसभा और शुक्रवार को राज्यसभा में लंबी बहसों के बाद पारित हुआ है. इस एक्ट का मकसद वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करना, ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना हैं.यह एक्ट के तहत वक्फ बोर्डों और स्थानीय अफसरो के बीच तालमेल बनाने, संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने, और हितधारकों के हक की सुरक्षा की दिशा में काम किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार यानी की 5 अप्रैल को इस बिल को अपनी मंजूरी दी है.

TAGS

Trending news