Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2761537
Zee SalaamIndian MuslimPune आंतकी साजिश के दो आरोपी जकार्ता से गिरफ्तार; भारत में की थी बड़ी प्लानिंग

Pune आंतकी साजिश के दो आरोपी जकार्ता से गिरफ्तार; भारत में की थी बड़ी प्लानिंग

Pune News: पुणे आतंकी साजिश करने वाले दो आतंकियो को जकार्ता से गिरफ्तार किया गया है. ये बम बनाने वाले स्लीपर सेल मोड्यूल का हिस्सा थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Pune आंतकी साजिश के दो आरोपी जकार्ता से गिरफ्तार; भारत में की थी बड़ी प्लानिंग

Pune News: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बैन आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो फरार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों महाराष्ट्र के पुणे में IED (बम) बनाने और उसका टेस्ट करने वाले एक स्लीपर मॉड्यूल का हिस्सा थे. यह गिरफ्तारी 2023 की एक आतंकी साजिश के मामले में हुई है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी कौन हैं?

1. अब्दुल्ला फैज शेख उर्फ डायपरवाला
2. तल्हा खान

इन दोनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने पकड़ा है. ये लोग इंडोनेशिया के जकार्ता में छिपे हुए थे और भारत लौटते ही NIA ने इन्हें हिरासत में ले लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इन लोगों पर आरोप क्या-क्या हैं?

- दोनों ही दो साल से फरार चल रहे थे.
- इन पर भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश करने का इल्जाम लगा हुआ है.
- मुंबई की NIA कोर्ट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.
- NIA ने इनकी गिरफ्तारी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

NIA ने बताया कि ये लोग ISIS के एजेंडे के तहत भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की साजिश कर रहे थे. इनका मकसद था हिंसा और आतंक फैलाकर देश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जाएच

क्या है मामला?

अब्दुल्ला फैज शेख ने पुणे के कोंढवा इलाके में एक घर किराए पर लिया था, जिसे बम बनाने के अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. 2022 और 2023 में इन लोगों ने IED (बम) बनाए, बम बनाने की ट्रेनिंग दी और एक कंट्रोल्ड बम धमाका भी किया ताकि उसका टेस्ट किया जा सके.

इस मामले में कुल 10 आरोपी हैं, जिनमें से 8 न्यायिक हिरासत में हैं. इन सभी पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, Arms Act और IPC के तहत केस दर्ज किया गया है.

- मोहम्मद इमरान खान
- मोहम्मद यूनुस साकी
- अब्दुल कादिर पठान
- सिमाब नासिरुद्दीन काज़ी
- जुल्फिकार अली बारोदावाला
- शमिल नाचन
- शाहनवाज आलम

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news