Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2736536
Zee SalaamIndian MuslimPune: पार्क में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, तो भड़क गए लोग; गंगा जल से शुद्धिकरण

Pune: पार्क में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, तो भड़क गए लोग; गंगा जल से शुद्धिकरण

Maharashtra News: महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिलाएं पार्क के पास नमाज पढ़ती हुई दिख रही हैं. उनका ऐसा करना संगठन को कुछ रास नहीं आया है.

Pune: पार्क में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, तो भड़क गए लोग; गंगा जल से शुद्धिकरण

Maharashtra News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर एक बगीचे में नमाज़ अदा कर रही हैं और आसपास कुछ लोग उन्हें देख रहे हैं. कई यूज़र्स ने दावा किया है कि यह घटना महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड में मौजूद मोरया गोसावी गणपति मंदिर के पास वाले बगीचे की है. इसके साथ ही लोग दावा कर रहे हैं कि महिलाएं मंदिर के पास जाने वाले रास्ते पर नमाज पढ़ती दिख रही हैं. हालांकि ये वीडियो पुणे की है.

महाराष्ट्र का वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो शेयर करते हुए एक यूज़र ने मराठी में लिखा कि मंदिर से थोड़ी दूरी पर मस्जिद है, लेकिन फिर भी वे मंदिर के पास नमाज़ पढ़ना चाहती हैं. यह शुरुआत है. पहले एक-दो महिलाएं भेजते हैं माहौल देखने के लिए, फिर धीरे-धीरे तादाद बढ़ती है, और एक दिन वहां दरगाह बना दी जाती है और दावा कर दिया जाता है.

टैग करते हुए कार्रवाई की मांग

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसी एक्टिविटी को रोकना चाहिए, ये हमारी सरकार की गती है, और इसके लिए सज़ा मिलनी चाहिए. यह तरीका है पहले एक से 100 और फिर 1,000 तक पहुंचने का. इसे शुरुआत में ही रोकना जरूरी है. वहीं एक तीसरे यूजर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

पूणे में हर पार्क में है मंदिर

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष जुबैर मेमन ने पुष्टि की कि यह वीडियो पुणे जिले का है. उन्होंने कहा, "पुणे के लगभग हर सार्वजनिक बगीचे में नगरपालिका के अंतर्गत छोटे-छोटे मंदिर होते हैं और वहां हर दिन खुलेआम पूजा होती है, वह भी लाउडस्पीकर पर. आप सरस बाग को देख सकते हैं. हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है और किसी को नहीं होनी चाहिए. अगर सरकार को मुसलमानों के जरिए व्यक्तिगत रूप से नमाज़ पढ़ने से दिक्कत है, तो हर बगीचे में एक बोर्ड लगवा देना चाहिए – 'यहां पूजा करना allowed है, लेकिन कोई भी इस्लामिक प्रार्थना करना allowed नहीं है." 

गौमूत्र से किया शुद्धिकरण

इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और उस जगह पर गाय का पेशाब छिड़कर कर उसे साफ करने लगे. इस दौरान उन्होने इसका वीडियो भी बनाया.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news