)
Punjab News Today: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की डेथ मिस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. शुरू में इसे दवाइयों की ओवरडोज़ से हुई मौत बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. सोशल मीडिया पर अकील का दो महीने पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने ही घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अकील ने वीडियो में कहा कि उन्हें अपने पिता और पत्नी के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद से ही जान से मारने की कोशिश की जा रही थी.
अकील ने वीडियो में बताया, "मुझे डेढ़ साल पहले अपने पिता और पत्नी के अफेयर का पता चला. यह बात मुझे पहले ही पता होनी चाहिए थी, लेकिन शादी के एक साल बाद 2018 में मैंने दोनों को अपने ड्रेसिंग रूम के पास बाथरूम में बिना कपड़ों के रंगे हाथों पकड़ा. मैंने यह बात उनके सामने रखी, लेकिन तभी से मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज कराने की कई कोशिशें की जा चुकी हैं. एक बार तो एसएचओ ने ही उनसे कहा था कि झूठा केस मत करवाओ क्योंकि आपके पास कोई सबूत नहीं है."
अकील ने आगे कहा कि उन्होंने खुद अपनी मां और बहन को बातचीत करते सुना था, जिसमें वे अपने पिता के साथ योजना बना रहे थे. उन्होंने कहा, "मुझे मरवाने या मार डालने की पूरी कोशिश में हैं."
अकील ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि उनकी बहन हमेशा कहती थी कि "तुझे कोर्ट में जो केस करना है कर ले." अकील ने बहन पर आरोप लगाया कि वह कॉल गर्ल्स के साथ रहती थी और उसे खर्च के लिए कौन पैसा देता था, उन्हें नहीं पता था. अकील ने कहा कि एक बार उनकी बहन घर से भाग भी गई थी क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन उनके माता-पिता उस शादी के खिलाफ थे. उस समय अकील सोनीपत में लॉ की पढ़ाई कर रहे थे.
अकील ने अपने वीडियो में पत्नी के बारे में भी कई गंभीर बातें साझा कीं. उन्होंने बताया, "जब से मैंने अपने पिता और पत्नी को उस हालत में पकड़ा, तभी से मैं हमेशा यही सोचता था कि आखिर यह हुआ कैसे और क्यों. हमारी सुहागरात में पत्नी ने मुझे खुद को छूने तक नहीं दिया. अगले दिन उसके घर वाले आने वाले थे. मैंने उससे पूछा कि क्या तुमने नहा लिया, तो उसने तंज करते हुए कहा – 'क्यों तुम्हारे साथ नहाना था क्या मुझे?' इस बात को लेकर हमारी बीच लड़ाई हुई. उसके बाद वह खुद ही मेरे साथ सोती थी. मैं नहीं जानता कि उसकी शादी मेरे साथ हुई थी या मेरे पिता के साथ."
अकील ने कहा कि उनके लिए उनकी पत्नी उनकी ही नहीं, बल्कि उनके पिता की भी पत्नी बन गई थी. उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. उन्होंने मेरी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया है. मैं इंसाफ चाहता हूं, लेकिन कोई मेरी नहीं सुन रहा."
टीवी नाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अब तक अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मुस्तफा फिलहाल अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर में हैं. परिवार ने अभी तक मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुस्तफा ने अपने कानूनी सलाहकारों से परामर्श शुरू कर दिया है और अगले कदम की रणनीति तैयार कर रहे हैं.