Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3002288

Osama Shahab Raghunathpur से मारेंगे बाज़ी, JDU के उम्मीदवार को पछाड़ा?

Raghunathpur Vidhan Sabha Result 2025: रघुनाथपुर विधानसभा सीट से ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं. उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार को पछाड़ा हुआ है. वह इस सीट से मज़बूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

Osama Shahab Raghunathpur से मारेंगे बाज़ी, JDU के उम्मीदवार को पछाड़ा?

Raghunathpur Vidhan Sabha Result 2025: रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव में वही होता दिख रहा है जिसकी राजनीतिक जानकारों ने उम्मीद की थी. शहाबुद्दीन के सहाबज़ादे और आरजेडी के कैंडिडेट इस सीट से आगे चल रहे हैं. जिस वक्त ये खबर लिखी जा रही है उस वक्त वह जेडीयू के कैंडिडेट से 1376 वोटों से आगे चल रहे हैं.

रघुनाथपुर विधान सभा सीट से आगे हैं ओसामा

इस सीट से ओसामा के खिलाफ आरजेडी के विकाश कुमार सिंह, जन सुराज पार्टी के राहुल कीर्ति, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कुमार संतोष सिंह और जनशक्ति जनता दल से पशुपति नाथ चतुर्वेदी खड़े हैं. इसके साथ बी दो इंडीपेंडेंट उम्मीदवार हैं.

बीजेपी ने ओसामा के खिलाफ किया था जमकर कैंपेन

ओसामा शहाब के खिलाफ बीजेपी ने जमकर कैंपेन किया था. उन्हें एक गैंगस्टर का बेटा बताते हुए आरजेडी पर जमकर निशाना साधा गया. हालांकि, ओसामा को इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने अपनी कैंपेनिंग और लोगों को मुतास्सिर करने पर अपना ध्यान फोकस किया.

Add Zee News as a Preferred Source

आरजेडी ने खेला ओसामा पर दाव

ओसामा शहाब दसवीं तक पढ़े हैं और सोशल वर्क करते हैं. इसे आरजेड़ी की अहम सीटों में गिना जाता है. इसी वजह से इस बार पार्टी ने ओसामा पर अपना दाव खेला है. 2020 में भी रघुनाथपुर से आरजेडी के हरिशंकर यादव  ने जीत हासिल की थी. उन्होंने 67,757 वोट हासिल किए थे. वहीं एलजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 49,792 वोट मिले थे. आरजेडी का मार्जिन 17,965 वोटों का था.

रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर जबरदस्त मतदान

इस बार बिहार में ऐतिहासिक वोटिंग देखने को मिली थी. इसी तरह रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर भी पहले फेज की वोटिंग के दौरान 61.45% मतदान दर्ज किया गया था. जिसे सामान्य से बेहतर माना जा रहा है. उधर बीजेपी में एनडीए की बढ़त देखी जा रही है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी नीतीश कुमार सीएम बनने वाले हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news