Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2891824
Zee SalaamIndian MuslimMunger की रहमानी मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, मुसलमानों ने कर डाली बड़ी अपील

Munger की रहमानी मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, मुसलमानों ने कर डाली बड़ी अपील

Rahul Gandhi in Munger: राहुल गांधी मुंगेर में मौजूद खानकाह रहमानी मस्जिद पहुंचे हैं. उन्होंने इस दौरान कई उलेमा से मुलाकात की और भीड़ ने उनसे एक बड़ी अपील कर दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Munger की  रहमानी मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, मुसलमानों ने कर डाली बड़ी अपील

Rahul Gandhi in Munger: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंगेर में मौजूद खानकाह रहमानी मस्जिद का दौरा किया, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी भीड़ उन्हें देखने और उनसे मुलाकात करने के लिए इकट्ठा हो गई. इस दौरान स्थानीय लोकल फिगर मौके पर मौजूद रहे. जिनमें, मोहम्मद शाहवाज आलम, मोहम्मद रईश आलम, खालिद सुल्तान रहमानी और मोहम्मद इस्लाम रहमानी शामिल थे.

लोग बोले AIMIM करे गठबंधन

सभा में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं ने एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी को INDIA गठबंधन में शामिल होने की मांग कर डाली. लोगों का कहना है कि अगर ओवैसी को शामिल नहीं किया गया, तो गठबंधन को भारी चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

सभा में बड़ी तादाद में ओवैसी समर्थक भी मौजूद थे. उन्होंने यह साफ किया कि यदि एआईएमआईएम को गठबंधन से बाहर रखा गया, तो अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन पूरी तरह ओवैसी की ओर चला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

माइनोरिटी की दिक्कतों को किया जा रहा है नजरअंदाज

मौजूद भीड़ ने नाराज़गी जताई कि 20 फीसद आबादी वाला अल्पसंख्यक समुदाय INDIA गठबंधन में उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व नहीं पा रहा है. उन्होंने गठबंधन पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ 2% वोट बैंक वाले नेता मुकेश सहनी को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय की चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 'वोटर अधिकार यात्रा' पर हैं. इस यात्रा का मकसद कथित मतदाता धोखाधड़ी से जुड़ी चिंताओं को उठाना है. 16 दिनों की यह यात्रा वोटर्स लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और विपक्षी नेताओं के मुताबिक 'वोट चोरी' के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई है. यह यात्रा 20 जिलों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी और 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार के लखीसराय में 'वोटर अधिकार यात्रा' में हिस्सा लिया. यह यात्रा आगामी राज्य चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news