Rajasthan Crime News: राजस्थान में एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति को एक युवक ने बेरहमी से पीटाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो वायरल होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Rajasthan Crime News: राजस्थान के बाड़मेर में एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया, लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जमकर आवाज उठाई. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है.
यह मामला बाड़मेर जिले के गड़रारोड थाना क्षेत्र के उतरबा गांव (हीपुरा के पास) का है. यहां बीते में 31 जनवरी 2026 को एक 50 वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग शेरू खान के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए 36 सेकंड के वीडियो में आरोपी युवक, बुजुर्ग शख्स को जमीन पर बैठाकर उनके सिर पर जूते से वार करते हुए दिख रहा है. वीडियो में बुजुर्ग पानी पी रहे थे, तभी उन्हें लात मारी गई और गालियां देते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया.
पीड़ित की शिकायत पर गड़रारोड थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मुख्य आरोपी भंवरपुरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इस घटना के खिलाफ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू किया. इस सोशल मीडिया यूजर ने इस घटना को लेकर फेसबूक पर लिखा कि गड़रारोड क्षेत्र के उतरबा गाँव में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ असामाजिक तत्व द्वारा की गई मारपीट तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाना न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है, बल्कि हमारी सामाजिक संवेदनाओं और इंसानियत को भी गहरी ठेस पहुँचाने वाला अत्यंत शर्मनाक कृत्य है. उन्होंने लिखा कि ऐसी घटनाएँ समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और विश्वास को तोड़ने का काम करती हैं तथा भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं. उन्होंने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि इस गंभीर मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दोषियों विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.