Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3135205
Zee SalaamIndian MuslimRajasthan News: टोंक हिंसा में मुसलमानों के खिलाफ पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई, SP से गुहार

Rajasthan News: टोंक हिंसा में मुसलमानों के खिलाफ पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई, SP से गुहार

Tonk Communal Violence: राजस्थान के टोंक में बीते 6 मार्च की देर रात तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों और वाल्मीकी समुदाय के लोगों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले. इससे इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर लगातार एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगाए हैं. 

टोंक पत्थरबाजी और हिंसा केस में एसपी से मिला मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल
टोंक पत्थरबाजी और हिंसा केस में एसपी से मिला मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

Tonk Violence News: राजस्थान के टोंक में बीते दिनों दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई थी. इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे और इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस ने हालात को काबू में करने के बाद कई आरोपियों को हिरासत में लिया था. 

वहीं, अब इस मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर पुलिस प्रशासन से मुलाकात की और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. पत्थरबाजी की घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार (9 मार्च) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीना से मुलाकात कर समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाने और मामले में एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग की.

मुस्लिम समुदाय ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीना को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुलिस के जरिये कुछ लोगों को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. प्रतिनिधियों ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस से थोड़ी रियायत बरतने की भी अपील की है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: 5 साल बाद अदालत का पसीजा दिल; दिल्ली दंगे में शरजील इमाम को मिली थोड़ी- सी राहत

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि इस घटना में जो भी शख्स दोषी हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे, लेकिन किसी भी बेगुनाह शख्स पर कार्रवाई नहीं की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्लिम समुदाय पुलिस प्रशासन के साथ खड़ा है.

पुलिस ने दोषियों के खिलाफ दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और सिर्फ दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी. पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें, राजस्थान के टोंक शहर में 6 मार्च की देर रात दो समुदायों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई थी, हालांकि अब स्थिति पूरी तरह शांत बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक हालात नियंत्रण में हैं और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर रही हैं. पथराव के आरोप में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, टोंक शहर के देशवाली मोहल्ले में तरावीह की नमाज के बाद लौट रहे लोगों और वाल्मीकि बस्ती के कुछ लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. आरोप है कि तरावीह पढ़कर लौट रहे लोगों से वाल्मीकी समाज के कुछ लोगों ने बदसलूकी की, बीच बचाव करने पर आरोपी भड़क गए और देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया.

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद रात भर तलाशी अभियान चलाकर कई अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया. वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन पर भेदभाव और एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. 

यह भी पढ़ें: बरेली के बाद बदायूं में स्कूल में नमाज को लेकर हिंदू संगठनों का तांडव, दी विरोध की धमकी

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news