Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2666467
Zee SalaamIndian MuslimRamadan Wishes: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत किस लीडर ने कैसे दी रमजान की बधाई

Ramadan Wishes: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत किस लीडर ने कैसे दी रमजान की बधाई

Ramadan Wishes: रमजान का महीना शुरू हो गया है और इस मौके पर अलग-अलग नेताओं के बयान आ रहे हैं. पीएम मोदी और राहुल गांधी ने पाक महीने की मुसलमानों को बधाई दी है.

Ramadan Wishes: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत किस लीडर ने कैसे दी रमजान की बधाई

Ramadan Wishes: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना 'रमजान' आज से शुरू हो गया है. शनिवार शाम चांद दिखने के बाद 'रमजान' के पाक महीने का आज (रविवार) से आगाज हुआ है. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 'रमजान' की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने रमजान की बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है. उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आएगा. यह पाक महीना फिक्र, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है. रमजान मुबारक!"

राहुल गांधी ने दी बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी 'रमजान' की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "रमजान मुबारक! यह पाक महीना आपके जीवन को खुशियों से भर दे और आपके दिल में शांति लाए."

Add Zee News as a Preferred Source

किरेन रिजिजू ने क्या लिखा?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर 'रमजान' की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देता हूं. इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को 'रमजान' की बधाई दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "सभी को रमजान की दिली मुबारकबाद."

अरविंद केजरीवाल ने दी रमजान की मुबारकबाद'

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "आप सभी को रमजान की ढेर सारी मुबारकबाद. यह पवित्र महीना आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और तरक्की लेकर आए."

रमजान का त्योहार

बता दें, रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुसलमान पूरे दुनिया में रोजा रखकर (उपवास) मनाते हैं. रमजान के दौरान मुसलमान सूरज उगने से सूरज ढलने तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है. रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन मुसलमान एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं.

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news