Dhaka Election Result: बिहार चुनाव 2025 में ढाका विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार फैसल रहमान ने री-काउंटिंग के बाद जीत हासिल कर ली है. शुरुआत में पीछे चल रहे फैसल रहमान ने इस चुनाव के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक में भाजपा के पवन जायसवाल को 178 वोटों से हराया.
Trending Photos
)
Faisal Rahman News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं. NDA गठबंधन ने 202 सीटें जीती हैं और बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. इस चुनाव में विपक्ष का सफाया हो गया है. एनडीए गठबंधन ने बिहार के कई जिलों में क्लीन स्वीप किया है. महागठबंधन खाता भी नहीं खोल पाया है. इस बीच पूर्वी चंपारण में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही थी, लेकिन एक मुस्लिम उम्मीदवार ने राजद की लाज रख ली और सिर्फ 178 वोट जीत हासिल की. पहले राउंट की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया था, लेकिन राजद उम्मीदवार ने री काउंटिंग के लिए बाध्य किया और 178 वोटों से जीत हासिल की.
ढाका विधानसभा सीट पर मुकाबला वर्ल्ड कप फाइनल जैसा रोमांचक रहा. राजद के फैसल रहमान और बीजेपी के पवन जायसवाल के बीच वोटों का फासला पूरे दिन कुछ वोटों पर अटका रहा. पहले चुनाव आयोग ने 119 वोटों से पवन जायसवाल को विजेता घोषित कर दिया. इसके बाद फैसल रहमान ने री-काउंटिंग की मांग की. री-काउंटिंग में उलटफेर हो गया और राजद उम्मीदवार फैसल रहमान 178 वोटों से विजेता घोषित कर दिए गए. इस नतीजे के बाद ढाका में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है. इस तरह से फैसल रहमान ने राजद की लाज रख ली है.

कितने सीटों पर जीती बीजेपी और जदयू
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन ने 202 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी को 89 सीटें, जेडीयू को 85, चिराग पासवान की पार्टी को 19, मांझी की पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा को 4 सीटें मिलीं. वहीं, महागठबंधन का प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां RJD को 25 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और वाम दलों को 4 सीटें मिली हैं. जबकि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने सीमांचल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के खाते में 5 सीटें गई हैं.