)
JMI RSS Parade Incident: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया आए दिन चर्चा में रहती है. इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की मार्च या विरोध प्रदर्शन करने से पहले इजाजत लेनी होती है. साथ ही कैंपस के अंदर ही प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाती है. लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जमिया यूनिवर्सिटी के सामने RSS द्वारा मार्च निकाला गया.
दरअसल, रविवार (5 अक्टूबर) को जमिया मिलिया इस्लामिया की गेट नंबर 7 के सामने से RSS का मार्च निकाला गया. यह इतिहास में पहली बार हुई है कि RSS के कार्यकर्ताओं द्वारा इस इलाके में मार्च निकाला गया हो. इस मार्च में संघ के कार्यकर्ता अपनी वर्दी में लाठियों के साथ परेड किया. इस मार्च में संघ का झंडा और बैंड को भी शामिल किया गया था. इस मार्च के बाद सवाल यह उठने लगा है कि कैंप के छात्रों द्वारा मार्च निकालने पर या प्रदर्शन करने पर पुलिस फोर्स गिरफ्तार कर लेती, छात्रों को डिटेन कर लेती है, लेकिन RSS के कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा के साथ मार्च यूनिवर्सिटी के सामने से मार्च करने दिया जा रहा है.
इस मार्च के कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि जमिया मिलिया इस्लामिया में भी अन्य यूनिवर्सिटी की तरह संघ की पैठ को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है और जामिया में संघ की प्रेजेंस को दिखाने के लिए इस मार्च को निकाला गया है.
जमिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ने वाले एक छात्र ने RSS द्वारा मार्च निकालने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हम अपने हक के लिए प्रदर्शन करते हैं तो हमें इजाज़त नहीं दी जाती, लेकिन दूसरों के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते हैं, क्या ये मार्च पुलिस की इजाज़त के बिना मुमकिन है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam