Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3009981

विस्फोटक बनाने के आरोपी कादिर पर जेल में हमला; हिन्दू कैदियों ने खुद को बताया देशभक्त

Sabarmati Jail Attack: साबरमती जेल में आतंक का आरोप झेल रहे सैयद अहमद मोहिउद्दीन अब्दुल कादिर जिलानी पर हमला हुआ है. आरोपी खुद को देशभक्त बता रहा था. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

विस्फोटक बनाने के आरोपी कादिर पर जेल में हमला; हिन्दू कैदियों ने खुद को बताया देशभक्त

Sabarmati Jail Attack: साबरमती सेंट्रल जेल के अंदर मंगलवार को तनाव फैल गया, जब आतंक के आरोपी सैयद अहमद मोहिउद्दीन अब्दुल कादिर जिलानी (40) पर तीन अन्य कैदियों ने हमला कर दिया. जिलानी, जो गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के जरिए जांचे जा रहे हाई-प्रोफाइल कैस्टर सीड्स राइसिन आतंक साजिश के आरोपी है. यह अटैक उसी दिन हुआ जिस जिन उसे न्यायिक हिरासत में अहमदाबाद सुविधा में स्थानांतरित किया गया था.

क्यों हुआ उस पर हमला?

सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के हैदराबाद के निवासी जिलानी को चेहरे पर चोटें आई हैं. उस पर निलेश शर्मा नाम के एक शख्स ने अटैक किया था, जो अमराइवाड़ी का रहने वाला है और चोरी के आरोप में जेल में बंद है. उसके साथ कीन और लोग शामिल थे. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेल के एक सीनियर अधिकारी  ने बताया कि यह हमला 'देशभक्ति दिखाने' की कोशिश में किया गया. वहां मौजूद दूसरे कैदियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमला रोकते हुए जिलानी को बचा लिया. इसके बाद उसे जेल डिस्पेंसरी में इलाज के लिए भेजा गया.

इस घटना ने तुरंत जेल सुरक्षा और संभावित मिलीभगत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,"तीनों पुरुषों ने सैयद को यहां के सभी कैदियों में से कैसे चुना? क्या उन्हें किसी ने मार्गदर्शन किया या जेल के किसी व्यक्ति ने उनके अपराध की जानकारी दी? हम इन मुद्दों की जांच कर रहे हैं. शहर क्राइम ब्रांच ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि क्या शर्मा का हमला पूर्व नियोजित था या यह अचानक हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआऱ

अन्य कैदियों के बयानों के आधार पर, जिनमें तीनों की भूमिका की पुष्टि हुई, रानीप पुलिस ने FIR दर्ज की है. जिलानी और उनके दो साथियों को गुजरात ATS ने पिछले सप्ताह राइसिन का उपयोग कर आतंक हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था. राइसिन एक अत्यंत घातक जहर है, जो कैस्टर सीड्स से निकाला जाता है. जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कैस्टर सीड्स हासिल किए और लक्षित हमलों के लिए राइसिन निकालने के तरीकों पर शोध कर रहे थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news