Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3057525
Zee SalaamCelebrity ZEE Salaamसहारनपुर के अफजाल ने दिल्ली में रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में साधा गोल्ड पर निशाना

सहारनपुर के अफजाल ने दिल्ली में रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में साधा गोल्ड पर निशाना

National Shooting Championship 2025: सहारनपुर के अफजाल अहमद ने दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. पिता से मिली प्रेरणा के दम पर अफजाल ने सैकड़ों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए नेशनल लेवल पर बड़ी कामयाबी हासिल की. अफजाल के गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता उमड़ पड़ा.

 

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता अफजाल अहमद
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता अफजाल अहमद

Saharanpur News Today: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले अफजाल अहमद ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है. अफजाल अहमद ने दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

दिल्ली में आयोजित यह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 1 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी. प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग शूटिंग इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक शूटिंग गेम में अफजाल अहमद ने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. फिलहाल, प्रतियोगिता के दूसरे गेम्स अभी जारी हैं.

'पिता से विरासत में मिला शूटिंग का जुनून'
अफजाल अहमद ने अपनी इस कामयाबी को लेकर बताया कि शूटिंग का जुनून उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है. उनके पिता मोहम्मद इकबाल खुद भी शूटिंग के शौकीन थे और शूटिंग खेल में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया करते थे. वह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा इस खेल में आगे बढ़े और नेशनल लेवल तक पहुंचे. अफजाल ने बताया कि बचपन से ही अपने पिता को शूटिंग करते देखना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, अफजाल के पिता आर्थिक हालात के चलते अपने सपने को पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को इस खेल के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया. अफजाल अहमद ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि वे नेशनल लेवल पर पहचान बनाएं और आज उन्होंने उसी सपने को साकार कर दिखाया है. अफजाल ने कहा कि उनके पिता मोहम्मद इकबाल की मौत हो चुकी है, लेकिन उनकी इस कामयाबी से उनके रूह को तस्कीन मिलेगी. 

'आसान नहीं है नेशनल लेवल पर गोल्ड जीतना'
अफजाल अहमद ने बताया कि नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतना बिल्कुल आसान नहीं होता. सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होता है, जहां पहले टॉप-6 में जगह बनानी पड़ती है और फिर फाइनल मुकाबले में नंबर-1  बनना किसी सपने से कम नहीं होता. उन्होंने कहा कि यह सफर कड़ी मेहनत, लगातार अभ्यास और मानसिक मजबूती का नतीजा है.

अफजाल ने जानकारी दी कि वह अब तक सैकड़ों प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं. इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं, लेकिन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मिला यह गोल्ड मेडल उनके लिए सबसे खास है. इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे सहारनपुर जिले को गौरवान्वित किया है. सहारनपुर में अफजाल की जीत को लेकर जश्न का माहौल है, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें: खेल पर भारी पड़ी सियासत; भारतीय टीम से खेलने पर Pak ने उबैदुल्लाह को किया बैन

TAGS

Trending news