Congress MP Viral Video: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर इमरान मसूद की एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वह स्वास्थ्य कैंप नहीं लगाने पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पर भड़क गए.
Trending Photos
)
Saharanpur News Today: सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में इमरान मसूद फोन पर बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को धमका रहे हैं. जिसके बाद प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है.
वीडियो में इमरान मसूद को फोन पर बात करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी को धमकाते हुए कह रहे हैं कि गांव में कैंसर से निपटने के लिए कैंप क्यों नहीं लगाया जा रहा है. उन्होंने सीएमओ से पूछा कि अगर आशु मलिक नहीं होंगे तो क्या कैंप नहीं लगेगा.
इमरान मसूद ने सीएमओ से फोन पर कहा कि यह क्या कोई फीता काटने का काम हो रहा है. उन्होंने कहा, "सीएमओ साहब कोई विधायक या सांसद हो या न हो. आप यहां कैंप लगवाएं. यहां कोई फीता काटने का काम हो रहा है. पूरा गांव मर रहा है."
दूसरी तरफ से आवाज आई की आशु मलिक के कहने पर कैंप नहीं लगाया गया है. इस पर कांग्रेस सांसद भड़क गए. उन्होंने कहा कि क्या आशु मलिक मना कर देंगे तो आप कैंप नहीं लगाएंगे, आप कैंप लगाएं. मैं केंद्र और राज्य सरकार से बात करुंगा, जो भी जरुरत होगी मैं उपलब्ध कराऊंगा.
CMO की इमरान मसूद ने फोन पर क्लास लगा दी है. जानकारी के मुताबिक अधिकारी विधायक आशू मलिक की वजह से कैंसर पीड़ित गांव में कैंप नहीं लगा रहे थे. pic.twitter.com/1gSR07OkY6
— Sami Siddiqui (@siddiquisami23) May 4, 2025
आशु मलिक सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. इस वीडियो में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सपा विधायक आशु मलिक की बात कर रहे हैं. इस दौरान इमरान मसूद ने बाकायदा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर कैंप लगाने की मांग की और सीएमओ को भी गांव में जाकर कैंप लगाने के लिए कहा है.
इमरान मसूद से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए काम करते हैं. उनका सबसे बड़ा मकसद सिर्फ जनता के लिए काम करना है. सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वह सिर्फ रबर स्टांप सांसद नहीं बनेंगे और यहां का सांसद बोलेगा.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam