Saharanpur News: सहारनपुर से श्रीनगर पुलिस ने डॉक्टर अदील को गिरफ्तार किया है. डॉ. पर आरोप कि उन्होंने श्रीनगर में पोस्टर लगाने का काम किया था. आरोपी को फिलहाल रिमांड पर भेजा गया है.
Trending Photos
)
Saharanpur News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से पुलिस टीम ने सहारनपुर में एक निजी अस्पताल 'फेमस मेडिकेयर' में काम करने वाले डॉक्टर अदील अहमद को गिरफ्तार किया है. डॉक्टर अदील पिछले छह महीने से इस अस्पताल में मेडिसिन एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थेय
आरोप है कि डॉक्टर अदील ने श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे. इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान डॉक्टर की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉ. अदील अहमद राठर, पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर), सहारनपुर के अंबाला रोड पर मौजूद एक बड़े अस्पताल में मेडिसिन एक्सपर्ट के तौर पर तैनात थे. कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे. इस घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था और 28 अक्तूबर को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था.
पुलिस जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें डॉ. अदील पोस्टर लगाते हुए दिखाई दिए, इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने उनके पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की और मोबाइल सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की.
सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर में डॉक्टर अदील के खिलाफ कोई स्थानीय मुकदमा दर्ज नहीं है. श्रीनगर पुलिस ने केस का डिटेल साझा की है, जिसके तहत आरोपी को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर भेजा गया है.
अदील ने हाल ही में, 4 अक्टूबर को, एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था. सितंबर में छुट्टी पर जाने के बाद वे 24 अक्टूबर को काम पर लौटे थे. 5 नवंबर को उन्होंने यह कहकर अस्पताल से छुट्टी ली कि उनकी मां की तबीयत खराब है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी.\