)
Azam Khan in Bihar MLA Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है. सभी पार्टियां और गठबंधन बिहार चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं और चुनाव प्रचार भी शुरू हो चुका है. बिहार में दो बड़े गठबंधन चुनाव लड़ रहे हैं. एक भाजपा और JDU की अगुवाई वाली NDA और दूसरी RJD और कांग्रेस की अगुवाई वाली INDIA. इन गठबंधनों में अन्य कई पार्टियां भी शामिल हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दरअसल, INDIA गठबंधन, जिसे महागठबंधन कहा जाता है. इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी भी शामिल हैं, इसलिए बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भी गठबंधन के लिए काम कर रही है और समाजवादी पार्टी की तरफ से आजम खान को स्टार कैंपेनर के रूप में बिहार भेज रही है. समाजवादी पार्टी की तरफ से बिहार चुनाव के लिए 20 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की गई है.
इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद, आजम खान, मुख्तार अंसारी के बेटे अफजाल अंसारी, बाबू सिंह कुशवाहा, किरणमय नंदा, समेत 20 नेताओं के नाम हैं. बिहार चुनाव में समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि महागठबंधन को समर्थन कर रही है और उनके लिए प्रचार कर रही है.
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी बिहार में भी फेमस है. RJD और लालू परिवार से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गहरा संबंध है. इसलिए भी समाजवादी पार्टी बिहार चुनाव में जोर-सोर से लगी हुई है. वहीं, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम स्टार प्रचार के रूप में घोषित किया गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव में इन दो बड़े गठबंधनों के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी दो अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करके तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की है. AIMIM ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और अपना जन अधिकार पार्टी के साथ गठबंधन करके बिहार विधानसभा चुनाव में 64 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. AIMIM अकेले 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.