Illegal Hospital in Sambhal: संभल में जनेटा दरगाह से सटे तालाब की भूमि की पैमाइश करने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची थी, इस दौरान 40 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई. जांच के दौरान अधिकारियों को दरगाह में अवैध अस्पताल के संचालन की जानकारी मिली. जांच के बाद अस्पताल में अधिकारियों बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली हैं.
Trending Photos
)
Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल में जनेटा दरगाह शरीफ में कथित अवैध अस्पताल संचालित करने का मामला सामने आया है. इस मामले के संज्ञान में आते ही संभल स्वास्थ्य विभाग ने कथित अैध संचालित दरगाह को सील कर दिया. बताया जा रहा है इसका खुलासा तब जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर दरगाह के भूमि की जांच करने पहुंची थी.
इस मामले में संभल प्रशासन की तरफ से जनेटा दरगाह शरीफ में संचालित हो रहे अवैध अस्पताल के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. एसीएमओ डॉक्टर विश्वास अग्रवाल ने बताया कि दरगाह से जुड़े मुस्लिम धर्मगुरु सैयद शाहिद मियां के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की कबेक्स टीम ने अस्पताल पर छापा मारा था.
जांच टीम को मौके से एक्सपायरी दवाएं बरामद मिली थी, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया. टीम के नोडल अधिकारी एसीएमओ के मुताबिक, दो दिन बीतने के बावजूद अस्पताल संचालक अब तक कोई वैध पंजीकरण दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं. आरोप है कि बिना किसी इजाजत के और स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए बगैर अस्पताल का संचालन किया जा रहा था. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
दैनिक भास्कर में छफी खबर के मुताबिक, प्रशासनिक टीम को देखकर अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और डिप्टी सीएमओ डॉ विश्वास अग्रवाल ने जांच के दौरान एलोपैथिक और यूनानी दवाओं का बड़ा स्टॉक बरामद किया, जिनमें कई दवाएं एक्सपायर पाई गईं हैं.
इससे पहले एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह दरगाह से सटे तालाब की भूमि की पैमाइश कराने के पहुंचे थे, जिसमें से 40 बीघा कब्जा मुक्त कराई गई. तालाब की कुल भूमि 100 बीघे से अधिक बताई जा रही है. सीएमओ डॉ तरुण कुमार पाठक ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam