Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2712024
Zee SalaamIndian MuslimSambhal: 1.91 लाख का जुर्माना और 3 बार नोटिस; संभल सांसद बर्क को फिर बिजली विभाग का झटका

Sambhal: 1.91 लाख का जुर्माना और 3 बार नोटिस; संभल सांसद बर्क को फिर बिजली विभाग का झटका

Sambhal: संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिजली विभाग से झटका मिला है. उन्होंने विभाग से कुछ दिन और मोहलत मांगी थी, जो रिजेक्ट हो गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Sambhal: 1.91 लाख का जुर्माना और 3 बार नोटिस; संभल सांसद बर्क को फिर बिजली विभाग का झटका

Sambhal: संभल के सांसद पर मुश्किलों का पहाड़ टूटा हुआ है. एक तरफ पुलिस के जरिए उन्हें संभल हिंसा मामले में आरोपी बनाया हुआ है. वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी के मामले में भी वह फंसे हुए हैं. संभल के सांसद ने बिजली विभाग से कुछ दिन के लिए मोहलत मांगी थी, जो उन्हें नहीं मिली है. विभाग अपनी आखिरी रिपोर्ट तैयार कर रहा है.

बुधवार को होनी थी सुनवाई

इसी मामले में बुधवार को सुनवाई भी होनी थी. मुख्य बिजलीघर में उन्हें अपना पक्ष रखना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे. उनकी जगह उनके वकील वहां आए थे और एक हफ्ते का वक्त मांगा था. अब इस मामले में सुनवाई 17 अप्रैल को होनी है. इससे दो दिन पहले ही विभाग ने सांसद के दो मीटरों को स्मार्ट मीटरों में तब्दील किया था.

19 दिसंबर को हुई थी चेकिंग

संभल के सांसद के घर पर 19 दिसंबर को चेकिंग हुई थी. उनके घर पर 16 किलोवाट से ज्यादा भार मिला था. जिसके बाद उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया था. उन पर 1.91 लाख रुपए का जुर्माना लगा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी तीन बार सांसद वक्त मांग चुके हैं. उन्हें अपनी सफाई में सबूत पेश करने हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है पूरा मामला?

19 दिसंबर को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय इलाके में बिजली विभाग ने रेड डाली थी. इस दौरान उन्हें पता लगा कि घर में 16 किलोवाट से ज्यादा बिजली की खपत हो रही है. जबकि, सांसद जियाउर्रहमान बर्त और पूर्व सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के घर दो-दो किलोवाट के कनेक्शन लगे हुए थे. जिसमें कई महीनों तक खपत ज़ीरो दिख रही थी. मीटर की जांच हुई तो पता लगा कि चोरी कई गई है. बता दें, संभल हिंसा मामले में भी जियाउर्रहान बर्क को आरोपी बनाया हुआ है. उन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को भड़काने की कोशिश की थी. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news