Sambhal News: संभल जामा मस्जिद के सदर को कोर्ट ने जमानत दे दी है. बीते रोज कोर्ट में दो मामलों में सुनवाई हुई थी, उनके वकील ने दोनों की केस में उनकी जमानत की मांग की थी.
Trending Photos
)
Sambhal News: संभल हिंसा मामले में जेल में बंद जामा मस्जिद कमेटी के सदर ज़फर अली को ज़मानत मिल गई है. वह बीते रोज़ यानी मंगलावर को संभल में मौजूद निचली अदालत में पेश हुए थे. उनके खिलाफ एएसआई के जरिए दर्ज मामले में वारंट जारी किया गया था, वहीं दूसरे मामले में समन जारी किया गया था. इसी वजह से दोनों मुकदमों में उनकी पेशी एक साथ हुई थी.
दोनों ही मामलों में जफर अली के वकीलों ने जमानत देने की गुजारिश की थी, और इसके लिए एक पत्र भी दिया गया था. इसी आधार पर उन्हें ज़मानत मिल पाई है. अब अगली सुनवाई मई में होनी है. बता दें उनकी पेशी के दौरान भारी सिक्योरिटी तैनात की गई थी.
दरअसल, सदर कोतवाली में एएसआई ने एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर बिना इजाज़त के स्टील की रेलिंग लगवाई गई. एएसआई ने कहा कि ऐसा करने से पुरानी इमारत के मूल रूप को नुकसान पहुंचा है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और मस्जिद कमेटी के खिलाफ चार्जशीटर दायर कर दी.
इस मामले में पुलिस ने माहौल खराब होने की वजह से कोई गिरफ्तारी नहीं की थी. लेकिन, बाद में ज़फर अली को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही ज़फर अली पर आरोप है कि उनकी 24 नवंबर को हुई हिंसा में भूमिका थी. उन्हें 23 मार्च को जेल में डाला गया था.
बता दें, संभल में 24 नवंबर को एएसआई सर्वे के बाद हिंसा हुई थी. यह सर्वे कोर्ट के आदेश के बाद किया गया था, जिसमें पिटीशन लगाई गई थी कि इस मस्जिद की जगह पहले मंदिर था. 19 नवंबर को कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे, और उसी दिन एएसएआई टीम ने कुछ सर्वे किया और इसके बाद 24 नवंबर 2024 को सर्वे हुआ. लेकिन, इसके एकदम बाद हिंसा भड़क गई.