Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710080
Zee SalaamIndian MuslimSambhal News: SIT की पूछताछ के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने क्या कहा?

Sambhal News: SIT की पूछताछ के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने क्या कहा?

Sambhal News: संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद सांसद और पुलिस का बयान आया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Sambhal News: SIT की पूछताछ के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने क्या कहा?

Sambhal News: संभल हिंसा को लेकर एसआईटी ने आज जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद उन्होंने कहा कि एसआईटी ने जो सवाल उनसे पूछे उन्होंने सभी के जवाब दे दिए हैं और वह आगे भी सपोर्ट करने वाले हैं. वह अपने साथ वकीलों को लेकर भी पहुंचे थे.

क्या है जिया पर आरोप?

जिया पर आरोप है कि उन्होंने उन्होंने हिंसा भड़काने का काम किया था. हाल ही में मस्जिद कमेटी के मेंबर जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और उन्होंने कहा था कि हिंसा में जियाउर्रहमान का हाथ था. हालांकि जिया इस इल्जाम को नकारते हुए आए हैं.

एसआईटी ने क्या कहा?

एसआईटी ने जानकारी दी है कि 2 से 2.5 घंटे तक ये पूछताछ चली है और 24 तारीख को संभल में हुई हिंसा के बारे में पूछताछ की गई है. संभल, यूपी: एसआईटी प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, "उन्हें (सांसद जिया उर रहमान बर्क) 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के सिलसिले में आज बुलाया गया था. उनसे पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया. अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें फिर बुलाएंगे. जांच जारी है."

Add Zee News as a Preferred Source

जिया ने जारी किया था बयान

जियाउर्रहमान बर्क ने पूछताछ से पहले एक बयान जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी तबियत खराब है और इसके बाद भी वह जांच में सहयोग करने जा रहे हैं. क्योंकि, वह नहीं चाहते हैं कि कोई ऐसा मैसेज जाए, जिससे लगे कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह देश के नागरिक होने के साथ-साथ एक सांसद भी हैं, और उन्हें प्रशासन और ज्यूडीशियरी में पूरा यकीन है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news