Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2754298
Zee SalaamIndian Muslimसोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रेम जताना पड़ा भारी, जमात अली की पुलिस ने ली इस तरह खबर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रेम जताना पड़ा भारी, जमात अली की पुलिस ने ली इस तरह खबर

Sambhal News: संभल पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी वीडियों शेयर करने के मामले में मुक़र्रबपुर के रहने वाले जमात अली को गिरफ्तार कर लिया है. मुल्जिम ने भारत-पाक के तनावपूर्ण माहौल के बीच यह पोस्ट किए थे. पुलिस ने इससे पहले भी दो पाक प्रेमी रियाज और सरताद को गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रेम जताना पड़ा भारी, जमात अली की पुलिस ने ली इस तरह खबर

Sambhal News: भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के इल्जाम में हिरासत में लिया है. जमात अली ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी वीडियो शेयर किया था. वही इससे पहले भी संभल पुलिस ने दो मुल्जिमों को भारत विरोधी पोस्ट के मामले जेल भेजा है.

भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने का मामला संभल के गांव मुक़र्रबपुर का है, जहां रहने वाले जमात अली ने भारत विरोधी पोस्ट किया है. दरअसल मुल्जिम ने सऊदी अरब के साकिब राजा की भारत विरोधी पोस्ट को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रि-शेयर किया था. पुलिस ने बताया है कि जमात अली ने पाकिस्तान से मोहब्बत जाहिर करते हुए  पाकिस्तानी न्यूज चैनल की कुछ वीडियो भी अपने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया और साथ ही लाइव भी किया था.

पाकिस्तानी न्युज चैनल का शेयर किया वीडियों 
फेसबुक पर शेयर किए वीडियों में पाकिस्तानी न्यूज चैनल की वह खबर थी, जिसमें हिन्दुस्तान के लड़ाकू विमान राफेल को मार गिराने और भारतीय पायलट को बंदी बनाने की बात कही गई थी. इसके अलावा अभिनंदन पार्ट-2 वेलकम करने और भारतीय आर्मी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट किए है. इस पोस्ट के बाद पुलिस ने जमात अली को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत विरोधी पोस्ट के खिलाफ सख्त एक्शन 
इससे पहले अभी तक यूपी में संभल के विवादित जामा मस्जिद का मामला थामा ही नहीं था कि अब 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत विरोधी पोस्ट का मामला सुर्खियों में है . ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया था, जिसके बाद हिन्दुस्तान के कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्ट शेयर किए गए, जिसपर पुलिस ने सख्ती से एक्शन लिए है. संभल की पुलिस ने जमात अली से पहले भी दो और पाक प्रेमी रियाज और सरताद को गिरफ्तार किया है.

शांति बनाए रखना एहम 
आपकों बता दें कि इससे पहले भी इतवार को भी गुजरात में साइबर क्राइम पुलिस ने एक मुस्लिम नौजवान अनीस अली को सोशल मीडिया पर आपत्तजनिक पोस्ट शेयर करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. पुलिस की यह सख्ती देश में शांति और एकता को बनाए रखने के मकसद से किया जा रहा है.  

TAGS

Trending news