Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2691404
Zee SalaamIndian MuslimSambhal: जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये संगीन इल्जाम

Sambhal: जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये संगीन इल्जाम

Zafar Ali Arrest: संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और थाने में उनसे पूछताछ कर रही थी. 

Sambhal: जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये संगीन इल्जाम

Zafar Ali Arrest: संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और थाने में उनसे पूछताछ कर रही थी. पुलिस का आरोप है कि उनके गलत बयानों की वजह से संभल में हिंसा हुई. 

संभल जिले में वकीलों ने गलत गिरफ्तारी का इल्जाम लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.  एडवोकेट शकील अहमद कहते हैं, "उन पर आधिकारिक रूप से आरोप लगाए गए हैं और अब उन्हें चंदौसी ले जाया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद हम जमानत के लिए आवेदन करेंगे और उन्हें जमानत मिल जाएगी. पुलिस प्रशासन ने एक निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है. उन्हें उसे गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था."

मेडिकल के लिए गई पुलिस
वहीं, एसआईटी की टीम शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार कर चंदौसी ले आई है. चंदौसी कोर्ट में पेश करने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. अस्पताल और कोर्ट के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात है. मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी, जहां पुलिस आगे की पूछताछ के लिए जफर अली की रिमांड मांग सकती है. अगर पुलिस रिमांड नहीं मांगती है तो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

गिरफ्तारी के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल का दौरा किया और फ्लैग मार्च किया. एडीएम प्रदीप वर्मा, सीओ अनुज चौधरी और एसडीएम वंदना मिश्रा के साथ उन्होंने शहर के प्रमुख इलाकों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news