Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2709709
Zee SalaamIndian MuslimSambhal: क्या है जामा और जुमा मस्जिद में फर्क? ASI के नाम बदलने पर विवाद

Sambhal: क्या है जामा और जुमा मस्जिद में फर्क? ASI के नाम बदलने पर विवाद

Sambhal Shahi Masjid: संभल की शाही मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद करने पर विवाद होता दिख रहा है. आखिर जुमा और जामा मस्जिद नाम में क्या फर्क है? आइये जानते हैं पूरी डिटेल

Sambhal: क्या है जामा और जुमा मस्जिद में फर्क? ASI के नाम बदलने पर विवाद

Sambhal Shahi Masjid: संभल की शाही मस्जिद पर हर रोज कुछ नया होता रहता है. अब एक बार फिर शाही मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद होने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. लोग इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है पूरा विवाद और क्या होता है जुमा और जामा मस्जिद नाम में अंतर?

संभल शाही मस्जिद विवाद

संभल की शाही मस्जिद के पास सत्यवर्त पुलिस चौकी है. जिसमें मस्जिद का एक बोर्ड है, कहा जा रहा है कि इस बोर्ड को मस्जिद में लगाया जाएगा. बोर्ड पर लिखा है,"भारत सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित स्मारक, जुमा मस्जिद, सम्भल – 244302 (उ.प्र.)."

कोर्ट में उठा था मामला?

इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने वकील एसएफए नकवी से पूछा था कि मस्जिद का असली नाम क्या है. जिस पर वकील ने कहा था कि मस्जिद का नाम जामा मस्जिद है, और साथ ही उन्होंने इसके संशोधन की अर्जी दाखिल करने की बात कही थी. जो अभी तक दाखिल नहीं की गई थी. हालांकि एएसआई के वकील मनोज कुमार ने आपत्ति जाहिर की थी और कहा था कि एएसआई के दस्तावेजों में इसका नाम जुमा मस्जिद है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है जुमा और जामा मस्जिद नाम में फर्क?

जामा और जुमा मस्जिद दोनों ही वह मस्जिद होती हैं जहां जुमा की नमाज अदा की जाती है. जुमा और जामा दोनों का मतलब एक ही है, 'इकट्ठा होना'.

संभल की शाही जामा मस्जिद विवाद

जामा मस्जिद पर हिंदू पक्ष ने दावा किया हुआ है कि पहले यहां मंदिर हुआ करता था, जिसे हटाकर मस्जिद को तामीर किया गया. इस मामले में लोवर कोर्ट ने पिछले साल नवंबर के महीने में सर्वे के आदेश दिए थे. 24 नवंबर को जब एएसआई की टीम दूसरी बार सर्वे करके निकली तो संभल में हिंसा हुई. जिसमें 4 लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news