Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2655827
Zee SalaamIndian Muslimसंभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला

संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला

Sambhal Violence Charge Sheet: संभल एसपी ने कहा कि इससे पहले घटनास्थल से पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए थे. पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है और जो लोग संदिग्ध नहीं हैं, उन्हें बरी भी किया जा रहा है. 

संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला

Sambhal Violence Charge Sheet: उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें मुल्जिमों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का इल्जाम लगाया गया है.

संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 12 मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें से 7 मामले संभल कोतवाली, चार मामले नखासा थाने और एक जीरो एफआईआर मुरादाबाद में दर्ज की गई है. छह मामलों में पुलिस ने चार्जशीट पेश कर दी है. सबसे पहले लिखी गई दो एफआईआर में उपनिरीक्षक शाह फैसल की पर्सनल बुलेट और सरकारी गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की गई, सरकारी गाड़ी जल गई, जबकि उपनिरीक्षक की पर्सनल गाड़ी को जलने से बचा लिया गया. सीसीटीवी के आधार पर इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.

इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ की गई है चार्जशीट दाखिल
उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में एक अपराधी ने फायरिंग की थी, जिसमें 25 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. इस मामले में बैलिस्टिक रिपोर्ट आनी बाकी है. रिपोर्ट आने के बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी. इसके अलावा एक और मामले में 21 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था. नामजद अभियुक्त समेत 53 लोगों के खिलाफ इसमें चार्जशीट दायर की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

37 लोगों ने किया था SDM पर पथराव
SP ने कहा कि चौथे मामले में एसडीएम पथराव के दौरान घायल हुए थे. उसमें 37 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. साथ ही कोतवाली क्षेत्र के एक मामले में सीओ को पैर में गोली लगी थी. इस केस में 38 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है.
इसके अलावा, जामा मस्जिद के पास हथियारों को लूटने के मामले में 39 लोगों को जेल भेजा गया है.

80 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार
एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि छह मुकदमों में शुरुआत से 36 लोग नामजद थे. इसके बाद 123 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे. कुल मिलाकर 159 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. साथ ही 79 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर भी लगाए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

आरोपियों के खिलाफ की जाएगी बड़ी कार्रवाई
संभल एसपी ने कहा कि इससे पहले घटनास्थल से पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए थे. पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है और जो लोग संदिग्ध नहीं हैं, उन्हें बरी भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

TAGS

Trending news