Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2720059
Zee SalaamIndian MuslimSambhal हिंसा मामले में मोहम्मद कमाल गिरफ्तार, पत्थरबाजी के अलावा लगा ये इल्जाम

Sambhal हिंसा मामले में मोहम्मद कमाल गिरफ्तार, पत्थरबाजी के अलावा लगा ये इल्जाम

Sambhal: संभल में पुलिस ने मोहम्मद कमाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. कमाल की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है. इससे पहले संभल पुलिस 83 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Sambhal हिंसा मामले में मोहम्मद कमाल गिरफ्तार, पत्थरबाजी के अलावा लगा ये इल्जाम

Sambhal: संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने फिर से बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, पुलिस ने मोहम्मद कमाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमाल पत्थरबाजों में शामिल था और उसने पुलिसकर्मियों की बाइक फूंकने का काम किया था.

सीसीटीवी फुटेज में कैद

ये काम करते हुए कमाल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. बता दें, संभल हिंसा मामले में अभी तक 84 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कमाल हिंदूपुरा खेड़ा इलाके का रहने वाला है, जिससे नखासा इलाके से पकड़ा है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के वाहन पर हमला करने और उपद्रव में शामिल होने की बात कबूल की है. 

पुलिस ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाल कुछ लोगों के कहने पर हिंसक भीड़ का हिस्सा बना था. ये मामला 24 नवंबर का है जब एएसआई की टीम संभल की शाही मस्जिद का सर्वे करके बाहर निकल रही थी, उसी वक्त भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस दौरान पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. नाज़ुक हालात को देखते हुए पुलिसबल को तैनात करना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

एएसपी डॉ. श्रीशचंद्र ने जानकारी दी है कि इस मामले में अब तक कुल 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही 74 अरोपियों की पहचना की जा रही है. पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है, जल्द ही बाकि आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

संभल एमपी से पूछताछ

बता दें, इस मामले में संभल के एमपी जियाउर्ररहमान बर्क को भी आरोपी बनाया हुआ है. उनसे बीते रोज ज्यूडीशियल पैनल ने पूछताछ की थी. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह इस जांच में पूरा सपोर्ट करने वाले हैं, और उन्हें न्यायपालिका में पूरा यकीन है. जिया ने कहा था कि संभल में जो हुआ वह सही नहीं था. उसकी वजह से हमारे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोग अभी भी जेल में बंद हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news