Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2776575
Zee SalaamIndian Muslimजकार्ता में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज; MPs डेलिगेशन ने बताया पाक क्यों है आतंक का अड्डा?

जकार्ता में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज; MPs डेलिगेशन ने बताया पाक क्यों है आतंक का अड्डा?

Indian Delegation in Jakarta: पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी चेहरे को बेनकाब करने के मकसद से भारत सरकार की तरफ से 33 देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं. इसी कड़ी में संजय झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचा. यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में पाक प्रायोजित आतंकी चेहरे को बेनकाब कर रहे है. 

जकार्ता में इंडोनेशिया के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
जकार्ता में इंडोनेशिया के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

Indonesia News Today: भारत सरकार की पहल पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार (28 मई) को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कदम रखा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सीनियर नेता संजय झा कर रहे हैं.

जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिनिधिमंडल के आगमन की जानकारी शेयर की. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद प्रदान बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और भारत के पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं.

'पाक लगातार दे रहा आतंकियों को ट्रेनिंग'

इससे पहले यह प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से संवाद कर चुका है. वहां संजय झा ने पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत के खिलाफ भेज रहा है. उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा कि अब पाकिस्तान की कल्पना भी आतंकवाद के बिना नहीं की जा सकती.

Add Zee News as a Preferred Source

जेडीयू सांसद झा ने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के असली चेहरे को पूरी दुनिया के सामने उजागर किया जाए. इसी मकसद से हम अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं और भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों की जानकारी दे रहे हैं."

33 देशों का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की वैश्विक स्तर पर सफलता को स्पष्ट करने और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए 33 देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं. ये प्रतिनिधिमंडल रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं और पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं.

TAGS

Trending news