)
Saudi Arabia Bus Incident: सऊदी अरब में हुए दर्दनाक बस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार बुधवार को मदीनाह पहुंचे. इस दौरान तेलंगाना सरकार की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्धीन के नेतृत्व में भेजे गए डेलिगेशन ने मदीनाह एयरपोर्ट पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.
बता दें, ये डेलीगेशन सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर शवों के हैंडओवर और वहीं अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं की देखरेख करेगी. हादसे में मरने वालों के परिवार मंगलवार रात सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हैदराबाद से सऊदी अरब रवाना हुए थे.
यह हादसा सोमवार, 17 नवंबर की सुबह पेश आया. मदीना से 160 किलोमीटर दूर मुफ्रिहात इलाके में उमरा करने गए ज़ायरीन की कबस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई. जिसकी वजह से पूरी बस में आघ लग गई. इस हादसे में 45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं.
On the instructions of the Hon’ble Chief Minister of Telangana, the delegation comprising myself, MLA Janab Majid Hussain, and Secretary B. Shafiullah (IFS) received the families of the deceased at the Medina Airport. We are ensuring their stay and all other requirements are… pic.twitter.com/35g6WujnnY
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) November 19, 2025
इस हादसे में 24 साल के अब्दुल शोएब मोहम्मद, जो असीफनगर के रहने वाले हैं, अकेले ज़िंदा बचे थे. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. तेलंगाना सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.
इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कार आद में धधकती दिख रही थी. हादसा पेश आने के बाद पीएम मोदी और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने मरने वालों को खिराजे अकीदत पेश की थी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी.