Saudi Umrah Pilgrims Bus Accident: बीते सोमवार को मक्का से उमरा करके हाजियों से भरी एक बस मदीना की तरफ जा रही थी, तभी यह बस दुर्घटना का शिकार हुई, जिसमें 45 भारतीयों की जान चली गई. मृत लोगों में ज्यादातर तेलंगाना राज्य के हैं. इसी बस हादसे में तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले नसीरुद्दीन के परिवार के 18 सदस्यों की मौत हो गई. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Saudi Umrah Pilgrims Bus Accedent: सऊदी अरब के मक्का से उमरा करके मदीना जा रहे हाजियों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और 45 लोगों की मौत हो गई, दर्जनों अन्य घायल हो गए. इस हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग भारत के तेलंगाना से थे. इसी बस हादसे में हैदराबाद के एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत हो गई है. इस मौत के बाद उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बस हादसे में नसीरुद्दीन के परिवार के 18 सदस्यों की मौत हुई. इसी परिवार से जुड़े 28 वर्षीय शेख सैयद अब्दुल रशीद, जो नसीरुद्दीन के भतीजे हैं उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी पीड़ा को बयां किया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके चाचा, चाची, बहनें, भतीजे और भतीजियाँ समेत 18 लोगों की मौत हो गई है.
बता दें कि नसीरुद्दीन के अपने औलाद में सिर्फ एक बेटा सिराज बचा है, जो अमेरिका में रहता है. सिराज ने परिवार के सभी सदस्यों के एक साथ तीर्थयात्रा पर जाने और किसी अनहोनी की आशंका जताई थी. नसीरुद्दीन अपने परिवार के साथ हैदराबाद के विधानगर के एक घर में रहते थे. मारे गए लोगों में 11 सदस्य इसी घर पर रहते थे, बाकी हैदराबाद के अलग-अलग इलाकों में रहते थे.
पीड़ित नसीरुद्दीन के भतीजे रशीद ने बताया कि उमरा पर जाने से पहले सभी 18 सदस्य विधानगर के घर में दो दिनों तक एक साथ रहे थे. इस घटना में नसीरुद्दीन एक साथ अपनी बीवी अख्तर बेगम, बेटियां अमीना, शबाना और रिजवाना, बेटा सलाहुद्दीन, बहुएं फरहाना और सना, और दस पोते-पोतियां - अनीसा, रिदा, मेहरीन, ज़ैनुद्दीन, फातिमा, मरियम, उमैज़ा, तहरीन, हुजैफ़ा, उज़ैर, शाज़ैन, अहमद और सैयद. इन सभी को खो दिए.
वहीं, तेलंगाना की सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. साथ ही तेलंगाना सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री अज़हरुद्दीन की अगुवाई में विधायक हुसैन और अन्य का एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया है.