Action Against Anti-India post: आजमगढ़ में पुलिस ने नौशाद को पाकिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट और वीडियों शेयर करने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि नौशाद ने पाकिस्तानी हैंडलर के पाकिस्तान जिंदाबाद और आई लव यू पाकिस्तान जैसे पोस्ट को री-शेयर किया है. जानें क्या हैं पूरा मामला..
Trending Photos
)
Action Against Anti-India post: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार ने सोशल मीडिया पर भी गहरी नजर बना रखी है. पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आपत्तजनिक पोस्ट और भारत विरोधी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त रवईयां अपना रही है.
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना के रहने वाले नौजवान रेहान असलम उर्फ नौशाद ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले स्टोरी और वीडियों शेयर किए है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद मुल्जिम नौशाद ने अपने सुर को पूरी तरह बदल दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला शख्स अब पाकिस्तान मुर्दाबाद कह रहा है.
पाकिस्तान सपोर्ट के पोस्ट
नौशाद ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम की स्टोरी पर पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल और आई लव यू पाकिस्तान जैसे कंटेंट शेयर किए, इसके अलावा एक वीडियों भी पोस्ट किया था. मुल्जिम की इस पोस्ट की शिकायत कई हिंदूवादी संगठनों ने जिले मुबारकपुर थाना के पुलिस से इन पोस्ट की शिकायत सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी. इसके बाद पुलिस ने नौशाद को हिरासत में ले लिया है.
पाकिस्तान जिंदाबाद से मुर्दाबाद के नारे
रेहान असलम उर्फ ने नौशाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के हैंडलर नासिर के कुछ पोस्ट को शेयर किया, जिसमें लगातार भारत विरोधी पोस्ट फोटो और वीडियो थे. पाकिस्तान हैंडलर लगातार भारत विरोधी पोस्ट और वीडियों बनाकर अपलोड कर रहा था. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मुल्जिम की तलाश में जुट गई. मुल्जिम नौशाद को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. नौशाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शांति और एकता रखें
इससे पहले भी पुलिस ने सोमवार को संभल में एक नौजवान को भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने के इल्जाम में हिरासत में लिया है. वहीं
इतवार को भी पुलिस ने दो लोगों को भारत विरोधी पोस्ट और आपत्तजनिक पोस्ट शेयर करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. पुलिस अपने देश में किसी भी तरह की हिंसा और तनाव फैलने के मामले को लेकर यह सख्त कार्रवाई कर रही हैं.