Delhi News: सुल्ताना बेगम ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने हंस कर खारिज कर दिया है. सुल्ताना बेगम ने बहादुर शाह जफर के परपोते की विधवा है. इस हक से उन्होंने अपनी जमीन पर कब्जा देने की दरखास्त की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला..
Trending Photos
)
Delhi News: इन दिनों सुल्ताना बेगम ने सुप्रीम कोर्ट में एक आरजी दाखिल की, जिसे बिना कार्यवाही के खारिज कर दिया गया है. दरासल सुल्ताना बेगम ने बहादुर शाह जफर के विरासत को अपनी जमीन बताते हुए कोर्ट से गुजारिश की थी कि उन्हें वहां कब्जा दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है.
आपकों बता दें कि सुल्ताना बेगम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर के परपोते की विधवा है. इसके साथ ही सुल्ताना बेगम ने कथित तौर पर बहादुर शाह जफर का कानूनी उत्तराधिकार होने का दावा किया है. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सुल्ताना ने अपने पुरवज के घर पर कब्जा मांगा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
दिल्ली हाईकोट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
सुप्रीम कोर्ट से पहले सुल्ताना बेगम ने अपने हक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लाल किले पर कब्जा देने वाले याचिका पर सीजेआई संजीव खन्ना ने हसकर आरजी को खारिज कर दिया.
— ANI (@ANI) May 5, 2025
अब क्या मैं भीख मांगू- सुल्ताना बेगम
एएनआई से बातचीत के दौरान बहादुर शाह जफर की परपोती भावुक हो गई थी. सुल्ताना ने कहा, "मैनें लाल किला का जिक्र नहीं किया, मैंने तो सिर्फ बहादुर शाह जफर के घर पर कब्जा मांगा था. मुझे नहीं पता कि वह लाल किला है, जफर महल है या फिर फतेहपुर सीकरी." इसके साथ ही सुल्ताना ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट से मुझे इंसाफ मिलेगा, जो आज खत्म हो गई. अब मैं कहां जांऊ, क्या जाकर भीख मांगू, क्या करूं."
सुप्रीम कोर्ट के टूट गई- सुल्ताना बेगम
मीडिया से बातचीत में सुल्ताना बेगम ने बताया कि बहादुर शाह जफर ने देश के लिए अपने बेटे की कुर्बानी दी है. इसके साथ ही उनसे ताज भी छीन लिया गया, लेकिन उन्होंने देश के साथ कोई गद्दारी नहीं की है. इसके साथ ही सुल्ताना ने बताया कि उन्हें दूसरे देशों से भी मदद के प्रस्ताव मिले थे, जिन्हें उन्होंने इनकार कर दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुल्ताना बेगम पूरी तरह से टूट गई है.