Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3187416
Zee SalaamIndian Muslimबिना महरम हज पर निकली 44 महिलाएं; DHC चीफ कौसर जहाँ ने दी बधाई

बिना महरम हज पर निकली 44 महिलाएं; DHC चीफ कौसर जहाँ ने दी बधाई

Second batch of Haj pilgrims departed: दिल्ली से 44 महिला हज यात्री बिना महरम के रवाना हुईं, जो महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत है. दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहाँ ने इसे सकारात्मक बदलाव बताया. वहीं, राजस्थान से भी हज यात्रियों का जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ, जिससे यात्रा का सिलसिला तेज हुआ.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Second batch of Haj pilgrims departed: दिल्ली से मंगलवार (21 अप्रैल) को 44 महिला तीर्थयात्रियां बिना महरम के हज के लिए रवाना हुईं. दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहाँ ने बढ़ते आत्मविश्वास की सराहना की. कौसर जहाँ ने कहा कि 44 महिला तीर्थयात्री राष्ट्रीय राजधानी से बिना अपने महरम के हज के लिए रवाना हो गई हैं। यह इस बात का संकेत है कि इस तीर्थयात्रा में महिलाओं की स्वतंत्र भागीदारी का चलन लगातार बढ़ रहा है.

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहाँ ने महिला तीर्थयात्रियों को बधाई दी और उनकी सुरक्षित यात्रा की दुआ की. कौसर जहाँ ने कहा, "44 हज तीर्थयात्री यहाँ से बिना अपने महरम के रवाना हो रही हैं. मैं उन्हें बधाई देती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि उनकी यात्रा सुरक्षित और आसान हो."

कौसर जहां ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिना महरम के हज करने का विकल्प चुनने वाली महिलाओं की तादाद लगातार बढ़ रही है, जो महिलाओं में बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों से, हमने देखा है कि बिना अपने महरम के हज पर जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. यह दर्शाता है कि हमारी बहनें 'आत्मविश्वासी' बन रही हैं." उन्होंने कहा, "सरकार यह सुनिश्चित करती है कि उनकी यात्रा सुरक्षित हो."

Add Zee News as a Preferred Source

यह कदम हालिया नीतिगत बदलावों के अनुरूप है, जो मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी पुरुष गार्जियन के हज तीर्थयात्रा करने की इजाजत देते हैं, जिससे उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलता है. इससे पहले 18 अप्रैल को, हज 2026 का पहला जत्था, जिसमें 371 तीर्थयात्री शामिल थे, नई दिल्ली से मक्का के लिए रवाना हुआ. इसके साथ ही भारत से वार्षिक तीर्थयात्रा के मौसम की शुरुआत हो गई.

राजस्थान से हज यात्रियों की दूसरी फ्लाइट सऊदी के लिए भरी उड़ान
वहीं, राजस्थान से हज के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की दूसरी फ्लाइट रात मंगलवार (21 अप्रैल) को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई. राजस्थान हज के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के दूसरे जत्थे में राजस्थान से टोटल 428 हाजी हज यात्रा पर रवाना हुए, जिसमें 224 मर्द और 204 औरतें हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों के जयपुर एयरपोर्ट से जाने वाले हाजियों में उत्तर प्रदेश के 4 हाजी भी शामिल हैं. 

इन हज यात्रियों में सबसे बुजुर्ग हज यात्री जोधपुर जिले के 77 वर्षीय सारादीन खान और जयपुर जिले की 77 वर्षीय शकीला है. सऊदी सरकार द्वारा इस बार भी 12 वर्ष से कम उम्र वालों को हज यात्रा हेतु परमिशन नहीं दिए जाने की वजह से सबसे कम उम्र के हज यात्री जोधपुर जिले के 16 वर्षीय अजीज खान है. 

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबू सुविधाधान चौहान ने बताया कि राजस्थान राज्य से कुल 428 हाजी हज यात्रियों के सहयोग में हज वॉलिंटियर्स द्वारा हाजियों को कस्टम और इमिग्रेशन कराने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है. सऊदी अरब में हाजियों के सुविधा और व्यवस्था के लिए सभी फ्लाइट्स में हाजियों के साथ स्टेट हज इंस्पेक्टर भी जा रहे हैं. दूसरी फ्लाइट में तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साबिर एवं जुलेखा मसर्रत साथ जा रहे हैं.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news