Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2781137
Zee SalaamIndian Muslimशर्मिष्ठा पनोली का केस लड़ रहे हैं मुस्लिम वकील, उधर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग; यूजर्स ने दी नसीहत

शर्मिष्ठा पनोली का केस लड़ रहे हैं मुस्लिम वकील, उधर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग; यूजर्स ने दी नसीहत

Sharmistha Panoli Lawyer: शर्मिष्ठा पनोली ने इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद (SAW) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे पूरे देश का माहौल गरम हो गया. लॉ की छात्रा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई. इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा को गिरफ्तार कर लिया. अब उनके वकील को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

शर्मिष्ठा पनोली का केस लड़ रहे हैं मुस्लिम वकील, उधर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग; यूजर्स ने दी नसीहत

Sharmistha Panoli Case: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था और सोशल मीडिया पर एक अलग ही जंग चल रही थी. जहां एक गुट दूसरे गुट पर भद्दे कमेंट कर रहा था. इसी दौरान शर्मिष्ठा पनोली नाम की लड़की का वीडियो वायरल होने लगा. इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ने पहलगाम हमले पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर खान बंधुओं पर भद्दी टिप्पणी की थी. इस बयान का सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ने विरोध किया, लेकिन शर्मिष्ठा ने एक के बाद एक बयान जारी कर भद्दी टिप्पणियां करना शुरू कर दिया. इसी दौरान शर्मिष्ठा ने इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद (SAW) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे पूरे देश का माहौल गरम हो गया. 

इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की मांग तेज हो गई और कई जगहों पर उनकी गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन हुए और मामले दर्ज किए गए. हालांकि इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लड़की की गिरफ्तारी पर जोर दिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से लॉ की छात्रा और इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने शर्मिष्ठा को राहत नहीं दी और 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

शर्मिष्ठा पनोली के वकील ने क्या कहा?
इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की तरफ से वकील मोहम्मद समीमुद्दीन कोर्ट में पेश हुए और शर्मिष्ठा की जमानत की मांग की. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में कहा कि जो भी सामान, जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप को पुलिस ने जब्त करना था, वो पहले ही कर लिया गया है. इसके बाद कोर्ट ने उनकी बात सुनी. पुलिस ने शर्मिष्ठा को अपनी हिरासत में रखने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने ये मांग खारिज कर दी. अब आरोपी को 13 जून, 2025 तक जेल (न्यायिक हिरासत) में भेज दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

शर्मिष्ठा के वकील को लेकर क्यों छिड़ी बहस
अब सोशल मीडिया पर शर्मिष्ठा पनोली के वकील को लेकर चर्चा हो रही है. चूंकि शर्मिष्ठा पनोली की तरफ से पेश वकील मुस्लिम समुदाय से हैं और लॉ स्टूडेंट ने मुसलमानों और पैगम्बर मोहम्मद (SAW) के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी. कई यूजर्स ने अपील की है कि कोई भी इंसान नफरत फैलाने वालों की बातों में न आए और किसी भी धर्म पर गलत टिप्पणी न करे. एक यूजर ने लिखा, "बुरे वक्त में जब सब साथ छोड़ देते हैं, उस समय शर्मिष्ठा पनोली का केस एक मुसलमान वकील लड़ रहा है."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news