Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3000087

दिल्ली में बम ब्लास्ट, क्या टारगेट पर होंगे सारे मुसलमान? शिव सेना नेता के बयान पर बवाल

Punjab News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद शिव सेना नेता संदीप पंडित का बयान आया है. उन्होंने पंजाब सरकार से गुजारिश की है कि वह राज्य में रह रहे मुसलमानों की जांच कराएं. संदीप पंडित के इस बयान पर हंगाम खड़ा हो गया है कि क्या सभी मुसलमान इस घटना के जिम्मेदार है? 

दिल्ली में बम ब्लास्ट, क्या टारगेट पर होंगे सारे मुसलमान? शिव सेना नेता के बयान पर बवाल

Punjab News: दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ पोस्ट और कमेंट्स की मानों बाढ़ सी आ गई है. देश भर की सुरक्षा एजेंसियां इस वक्त सक्रिय है और 18 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस सब के बीच शिवसेना बाला साहिब उद्धव ठाकरे के जिला युवा अध्यक्ष संदीप पंडित ने कहा है कि पंजाब में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की गहनता से जांच होने चाहिए.

शिवसेना नेता का बड़ा बयान

शिवसेना नेता ने एक लाठी से सभी को हांकने वाला बयान दिया है. उन्होंने पंजाब सरकार से गुज़ारिश की है कि वह राज्य के अलग-अलग ज़िलों में बसे मुस्लिम समुदाय के लोगों की पहचान और बैकग्राउंड की जांच करें. पंडित का मानना है कि संदिग्ध लोग अकसर दूसरे राज्य में छिप जाते हैं, इसलिए पंजाब को खास सतर्कता की जरूरत है.

संदीप पंडित ने इस बयान को मज़हबी एंगल से न देखने के लिए कहा है. उनका कहा है कि ये कदम किसी राज्य की हिफाज़त के लिए काफी अहम है, न कि किसी धर्म के खिलाफ है. उनका कहना है कि जिला प्रशासन किरए के मकानों, धार्मिक स्थलों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन करे और उनकी गहनता से जांच करे.

Add Zee News as a Preferred Source

जनता से की अपील

संदीप का कहना है कि इस मामले में थोड़ा जनता को भी एक्टिव होने की जरूरत है. अगर वह किसी तरह की कोई संदिग्ध एक्टिविटी देखें तो पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दें. ज्ञात हो कि दिल्ली के लाल किले के पास बम धमाके में 13 लोगों की जान गई थी. 10 दिसंबर की शाम एक i20 कार में जबरदस्त धमाका हुआ था. इस मामले में पुलिस अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले की जांच एटीएस के जरिए की जा रही है.

शिवसेना नेता के इस बयान के बाद काफी बवाल हो रहा है. लोगों का कहना है कि पूरे समुदाय को एक नजर से देखना कितना सही है?

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news