Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2761744
Zee SalaamIndian Muslimसोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर में SIA की छापेमारी; जानें पूरी डिटेल

सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर में SIA की छापेमारी; जानें पूरी डिटेल

SIA Raid Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर घाटी की कई जगहों पर रेड की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा है.

सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर में SIA की छापेमारी; जानें पूरी डिटेल

SIA Raid Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शनिवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा है. हालांकि, अधिकारी ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं. 

किन इलाकों में हो रही छापेमारी

यह छापेमारी सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर में की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, यह सर्च ऑपरेशन आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह ही एसआईए की टीम रेड डालने के लिए पहुंच गई थी, जो अभी तक जारी है.

इससे पहले भी हुई थी छापेमारी

इससे पहले साउथ कश्मीर में कई मक़ामात पर छापेमार कार्रवाई हुई थी.. 11 मई, 2025 को पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में 20 मुख्तलिफ मकामात पर छापेमारी की गई थी. ये छापे उन स्लीपर सेल के घरों में मारे गए थे जिनपर पाकिस्तानी हैंडलर के राब्ते में होने का शक था.

Add Zee News as a Preferred Source

पहलगाम के बाद सिक्योरिटी टाइट

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां पूरी ताकत के साथ अपना काम कर रही हैं. बता दें, पहलगाम में अप्रैल के महीने में आतंकी हमला हुआ था. जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. आतंकियों ने लोगों से उनका मजहब पूछकर उनकी हत्या की थी और वहां से भाग गए थे.

इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को माना गया था. आरोप लगा था कि पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी और यहां भेजा गया था. इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान में 9 जगहों को निशाना बनाया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news