Uttar Pradesh News: महाराष्ट्र में यति नरसिंहानंद के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के सदर ने FIR दर्ज करवाई है. यह FIR पैगंबर मोहम्मद (स.) के खिलाफ विवादति टिप्पणी करने के मामले की गई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में मौजूद दास्ना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहे हैं. वह लगातार मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद (स.) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं. खबर है कि पैगंबर मोहम्मद (स.) के खिलाफ बयानबाजी मामले में महंत यति नरसिंहा नंद की मुश्किलें बढ़ गई है.
दरअसल, महाराष्ट्र में महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. उनपर इल्जाम है कि वह बीते वर्ष 29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित प्रोग्राम के दौरान पैगंबर मोहम्मद (स.) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बयान के बाद मुस्लिम समुदाय ने काफी विरोध भी किया था.
इसी आपत्तिजनक बयानबाजी की घटना पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के सदर ने मुंबरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबरा पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ समाज में तफरका फैलाने, पहले से मौजूद दुश्मनी को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता को तोड़ने की कोशिश करने के इल्जाम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी यति नरसिंहानंद ने इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं. साथ ही वह इन वजहों से जेल भी जा चुके हैं. हालांकि वह थमने का नाम नहीं ले रहा और आए दिन विवादित बयान देता रहता है.
पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार!
वर्ष 2014 में यति नरसिंहानंद को पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (स.) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. यति के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा हो गया, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और यति को गिरफ्तार करने की मांग की. विवाद बढ़ता देख पुलिस ने यति को गिरफ्तार किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी.