Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3004677

विशाल सिंह ने मोहब्बत में कराया खतना, मुस्लिम प्रेमिका पर लगे जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवती पर आरोप है कि उसने विशाल सिंह नाम के एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

विशाल सिंह ने मोहब्बत में कराया खतना, मुस्लिम प्रेमिका पर लगे जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवती पर आरोप है कि उसने विशाल सिंह नाम के एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया. अमूमन अंतर धार्मिक प्रेम विवाह में युवती धर्म परिवर्तन करती है, लेकिन इस घटना में युवक ने धर्म परिवर्तन किया है. इस घटना के बाद विशाल सिंह की माँ रिंकी सिंह ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र पेश किया है. उनकी शिकायत पर  प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल, साल 2022 में मऊ शहर के आजमगढ़ मोड़ स्थित एक डेंटल क्लिनिक में विशाल सिंह काम करता था. इसी दौरान अंबेडकर नगर के मुरादपुर गांव की एक मुस्लिम युवती सुनैना परवीन और विशाल सिंह के बीच प्रेम हुआ, जिसके बाद सुनैना ने प्रेमी विशाल सिंह को अपने ननिहाल असम ले गई. वहीं पर सुनैना के पिता और अन्य परिवार वालों ने विशाल सिंह का धर्म परिवर्तन कराया. साथ ही विशाल सिंह का खतना भी कराया गया और मस्जिद में नमाज भी पढ़ावाई गई. 

सुनैना और उसके परिवार पर आरोप है कि उसने और उसके परिवार वालों ने विशाल सिंह का जबरन धर्म परिवर्तन कराया. विशाल सिंह की माँ की शिकायत पर SSP अनूप कुमार ने जांच का आदेश दे दिया है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि विशाल सिंह ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया या फिर सच में उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, क्योंकि विशाल सिंह ने अपनी मर्जी से मुस्लिम युवती के साथ प्रेम किया फिर उसके साथ असम गया. ये घटनाएं कई सवाल खड़े कर रहे है कि विशाल बालिग था, पढ़े-लिखा था. इन सब के बावजूद वह प्रेम जाल में कैसे फंस गया? इसके अलावा धर्म परिवर्तन भी कर लिया. अब उनकी माँ प्रेम जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रही है. इस मामले की सच्चाई पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news