Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2922629
Zee SalaamIndian MuslimWaqf Amendment Bill पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला, क्या मिलेगी मुसलमानों को राहत?

Waqf Amendment Bill पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला, क्या मिलेगी मुसलमानों को राहत?

Waqf amendment Act: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए. इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज (15  सिंतबर) को फैसला सुनाएगी. 

Waqf Amendment Bill पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला, क्या मिलेगी मुसलमानों को राहत?

Waqf amendment Act: इसी साल अप्रैल के महीने में वक्फ संशोधन अधिनियम दोनों सदनों से बहुमत के साथ पास कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ यह एक कानून बन गया. वहीं, विपक्षी दल और मुस्लिम संगठन के लोग इस कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर कई राउंड की सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (15 सितंबर) को फैसला देने वाली है. 

वक्फ संशोधन कानून पर चल रहे मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस BR गवई कर रहे हैं. इससे पहले चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की सदारत में इस मामले में सुनवाई हो चुकी है. लेकिन उनके कार्यकाल खत्म होने की वजह से इस मामले को BR गवई की सदारत वाली पीठ के लिए सुचीबद्ध कर दिया गया. 

BR गवई ने मई के महिने में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई की. 20 मई को इस मामले पर विस्तृत सुनवाई करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसले को सुरक्षित रख लिया. सुप्री कोर्ट इस मामले पर आज फैसला सुनाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश भर में व्यापक प्रदर्शन हुए और मुसलमानों को भारी तादाद में जेल जाना पड़ा. इस कानून में सरकार की ओर से कई ऐसे प्रावधान जोड़े गए हैं, जो विवाद को जन्म देते हैं. मुस्लिम संगठनों का कहना है कि सरकार अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना चाहती है. मुस्लिम संगठन के लोग इस कानून को अपने अधिकारों पर हमला बता रहे हैं.

मुस्लिम संगठनों का मुख्य आपत्ति वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम अधिकारियों की नियुक्ति के प्रावधान को लेकर है. दूसरी आपत्ति वक्फ बाय यूजर को खत्म करने को लेकर है. तीसरी आपत्ति यह है कि अगर कोई इंसान वक्फ बोर्ड को दान देना चाहता है, तो उस इंसान का मुसलमान होना जरूरी है, साथ ही लगभग पांच सालों तक मुसलमान के रूप जीवन गुजार चुका हो. ऐसी ही कुछ और प्रावधानों को लेकर विपक्ष और मुस्लिम समुदाय के लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news