Sursand Vidhan Sabha Chunav Result 2025: सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार सैयद अबू दोजाना आगे चल रहे हैं. जिस वक्त ये खबर लिखी जा रही है वह करीब 4112 वोटों से आगे हैं.
Trending Photos
)
Sursand Vidhan Sabha Chunav Result 2025: सुरसंड विधानसभा क्षेत्र बिहार की अहम सीटों में से एक है. इस सीट पर दूसरे फेज यानी 11 नवंबर 2025 को मतदान हुआ हुआ था. जिस वक्त ये खबर लिखी जा रही है उस वक्त इस सीट से आरजेडी के उम्मीदवार सैयद अबू दोजाना आगे चल रहे थे. 11:30 बजे वह 4112 वोटों से आगे हैं. ईसी के मुताबिक 2 अभी केवल 2 राउंड की गिनती ही पूरी हो पाई है.
पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के दिलीप राय ने 8,876 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. राजद के सैयद अबु दोजाना दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्होंने कुल 58,317 वोट हासिल किए थे.
इस साल बिहार में कुल मतदान 57.3% रहा, जो 2020 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है. राज्य में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और जदयू–भाजपा समेत एनडीए घटक दलों के बीच सत्ता की लड़ाई एक बार फिर तेज दिखाई दी. इस बार सुरसंड विधानसभा सीट पर बड़े उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
इस बार बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली है. इसके साथ ही इस बार मुसलमानों की राजनीति में हिस्सेदारी पर भी सवाल उठा था. ओवैसी ने इस मुद्दे को सियासी मंच से कई बार उठाया था. हालांकि, ओवैसी के कैंडिडेट इस बार कुछ खास परफोर्म नहीं करते नजर आ रहे हैं.