)
Syria News: साउथ सीरिया के दार्रा में प्रांतीय सरकार ने कहा कि इजरायली आक्रमण के बाद इजरायली बमबारी में नौ नागरिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं. टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा गया कि नवा शहर के करीब गोलाबारी हुई है. जिसमें इजराइली सेना पहली बार इतनी गहराई तक आगे बढ़ी हैं.
सीरिया का इल्जाम इजराइली सेना अंदर तक घुसती जा रही है. इज़रायली सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने दक्षिणी सीरिया में एक ऑपरेशन के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी का जवाब दिया था, और कहा कि उसने ज़मीनी और हवाई हमलों में कई लड़ाकों पर गोलीबारी की और उन्हें “खत्म” कर दिया.
एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा, "दक्षिणी सीरिया में हथियारों की मौजूदगी इजरायल राज्य के लिए खतरा है", उन्होंने आगे कहा कि सेना "सीरिया में किसी सैन्य खतरे की मौजूदगी की इजाजत नहीं देगी और इसके खिलाफ कार्रवाई करेगी."
बता दें, इजराइल ने यही रुख लेबनान के खिलाफ उठा रखा है. वहां भी आईडीएफ हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रही है. ताकि, उसके हथियारों के जखीरों को खत्म किया जा सके. सीजफायर होने के बावजूद इजराइल लेबनान में कई हमले कर चुका है.