)
Hyderabad News Today: तेलंगाना के सियासी गलियारों में अगले माह जुब्ली हिल्स सीट पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हैं. इस चुनाव में कई नेता अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं. हैदराबाद युथ करेज (Hyderabad Youth Courage) के संस्थापक और अध्यक्ष सलमान खान भी यहां से चुनाव लड़ने की खबर हैं. हालांकि, सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.
दरअसल, हैदराबाद युथ करेज के अध्यक्ष के खिलाफ बोराबांडा पुलिस एफआईआर दर्ज किया है. सलमान खान पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिड़ाने वाली टिप्पणी करने के आरोप हैं. सलमान खान ने पुलिस के जरिये केस दर्ज करने को लेकर अभी तक अंजान हैं.
सियासत में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान आगाी जुबली हिल्स उपचुनाव में हिस्सा लेने वाले हैं. जुबली हिल्स सीट पर अगले माह 11 नवंबर चुनाव है. सलमान खान ने भी जुबली हिल्स उपचुनाव में अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर कथित तौर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणी ने सलमान को सुर्खियों में ला दिया है.
इससे पहले अपने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग कि दिए गए हलफनामे भी सलमान खान ने अपनी संपत्ति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, सलमान के पास कुल 5,18,101 रुपये की संपत्ति है. हलफनामे में उन्होंने कैश के रूप में 70,000 रुपये और तीन बैंक खातों में 14,284 रुपये होने की बात बताई.
वहीं, सलमान ने अपनी बीवी की संपत्ति का ब्यौरा शेयर किया, जिसमें बताया कि बीवी बैंक खाते में महज 1,618 रुपये हैं, जबिक कैश के रुप में 20,000 रुपये और तीन तोला सोना भी है. यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब सलमान खान के खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं. उन पर क्राउडफंडिंग के पैसे का गबन, वित्तीय धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और चैरिटेबल डोनेशन का दुरुपयोग करने का आरोप है.
इसके अलावा एक मामले में कथित रूप से सलमान की इमेज का इस्तेमाल कर बेगमपेट के रहने वाले एक शख्स से 7.9 लाख रुपये की ठगी की गई थी. सलमान खान की यह संपत्ति और उनके खिलाफ पुराने आरोप अब चर्चा का विषय बन गए हैं. आगामी जुबली हिल्स उपचुनाव में उनका मुकाबला कौन-कौन से उम्मीदवारों से होगा, यह अब मतदाताओं और राजनीतिक दलों की निगाहों में अहम बना हुआ है.